फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lashkar-e-Taiba terrorists to Srinagar, mobile and rail service closed

श्रीनगर में घुसे लश्कर के पांच आतंकी, एहतियातन आज बंद रहेगी मोबाइल और रेल सेवा

Fri, 26 Jan 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Updated Fri, 26 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lashkar-e-Taiba terrorists to Srinagar, mobile and rail service closed

गणतंत्र दिवस पर लश्कर-ए-ताइबा ने घाटी में बढ़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची है। पांच सदस्यीय दल श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में पहुंच चुका है और सुरक्षा बलों पर हमले करने की फिराक में है। एहतियात के तौर पर मोबाइल सेवाएं ठप कर दी गई हैं और रेल सेवा भी प्रभावित रहेगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस को खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार लश्कर का पांच सदस्यीय दल श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने इस इनपुट को अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा कर उन्हें चौकस रहने को कहा है, ताकि किसी भी आतंकी वारदात को नाकाम बनाया जा सके। 

विज्ञापन


एक और इनपुट जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिला है, उसमें यह बात सामने आई है कि जम्मू संभाग में भी जैश के आतंकी किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना के बाद श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध देखने को मिले। जगह-जगह मोबाइल नाके लगाए और वाहनों की तलाशी की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा कई इलाकों में भी तलाशी अभियान भी चलाया गया। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी के अवसर पर मोबाइल नेटवर्क भी बंद किए जाएंगे, ताकि आतंकी आईडी जैसे विस्फोट नहीं कर सके। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल सेवाएं भी बंद रहेंगी। कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस पर समारोह स्थलों और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जगह-जगह मोबाइल नाके लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यहां राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी सलामी लेंगे। इस समारोह को शांतिपूर्वक करवाने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। समारोह स्थल के करीब सुलेमान टेंग पहाड़ी पर भी शार्प शूटर्स को तैनात किया गया है। इसके अलावा स्टेडियम की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed