फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Prasad Yadav daughter Rohini and Jitanram Manjhi daughter in Law Deepa fights it out on Social Media news and upates

शब्द बाण: सोशल मीडिया पर लालू की बेटी से टकराईं मांझी की बहू, भकचोन्हर के बाद अब आया 'लबरी'

Thu, 11 Nov 2021 02:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 11 Nov 2021 02:18 PM IST
सार

हाल ही में लालू ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के लिए भकचोन्हर शब्द का प्रयोग किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बचाव में कहा था कि इस शब्द का बिहार में अर्थ होता है बुड़बक यानी 'नासमझ'।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav daughter Rohini and Jitanram Manjhi daughter in Law Deepa fights it out on Social Media news and upates
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी और जीतनराम मांझी की बहू दीपा (दाएं)। - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार की राजनीति में नेताओं का एक-दूसरे पर जुबानी हमला काफी देखा-सुना जाता रहा है। मजेदार बात यह है कि शब्दबाणों का यह सिलसिला नेताओं से होता हुआ उनकी अगली पीढ़ी तक पहुंच गया है। मामला है लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी और जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी के बीच सोशल मीडिया पर हुई कहासुनी का। जहां रोहिणी ने बिहार सीएम नीतीश कुमार पर राज्य को कलंकित करने का आरोप लगाया, तो वहीं दीपा ने उन्हें 'लबरी' करार दे दिया। 
विज्ञापन


लालू की बेटी ने नीतीश कुमार पर बोला था हमला
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने 8 नवंबर को ट्वीट में नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा था, "जन नेता लालू जी के दामन पर दाग लगा कर सत्ता की कुर्सी, जिसने पाई है वर्षों सत्ता में रहने के बावजूद भी..दर्जनों घोटाले का अंजाम देकर, बिहार को फिसड्डी राज्य बना कर, बेशर्मी की चादर ओढ़ कर, दलालों की फौज बनाकर, खुद के गुणगान में ही बिहार के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने में लगा है।"
विज्ञापन


क्या बोलीं दीपा मांझी?
रोहिणी आचार्य के इस पोस्ट पर जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी भड़क गईं। उन्होंने ठेठ अंदाज में ट्वीट कर कहा, "अरे हमर सिंगापुरिया महारानी। लालू चाचा के दामन पर दाग कोई नहीं लगाया है.. गाय गेरू के चारा चोरी में शिवानंद तिवारी चाचा की कृपा से उनको कोर्ट सजा दिया है। अब सजायाफ्ता तोहरा जन नेता लग रहे हैं तो एकरा से बड दलाली का होगा। 'लबरी'।" बिहारी में लबरी शब्द का अर्थ है- ज्यादा बोलने या झूठ बोलने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू ने इस्तेमाल किया था 'भकचोन्हर'
बिहार की राजनीति में नेताओं के बीच इस तरह के शब्द बाण लगातार चलते रहे हैं। हाल ही में लालू ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के लिए भकचोन्हर शब्द का प्रयोग किया था। इसे लेकर लालू के विरोधियों ने उन्हें घेरने की जबरदस्त कोशिश की और कहा कि उन्होंने भक्त चरण दास के लिए अपशब्द कहे हैं। हालांकि, लालू ने अपने बचाव में कहा कि इस शब्द का बिहार में अर्थ होता है बुड़बक यानी 'नासमझ'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed