फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lakhimpur Kheri Violence Minister Ajay Kumar Mishra Teni Resignation

लखीमपुर कांड : गृहराज्य मंत्री ने कहा था- बेटे के खिलाफ सबूत मिला तो इस्तीफा दे दूंगा, चार्जशीट के बाद मुश्किलें बढ़ीं, क्या टेनी इस्तीफा देंगे?

Mon, 03 Jan 2022 01:44 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 03 Jan 2022 01:44 PM IST
सार

लखीमपुर कांड मामले में जांच टीम ने सोमवार को अदालत में पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। तीन अक्तूबर को तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसा में चार किसानों और एक पत्रकार सहित आठ लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence Minister Ajay Kumar Mishra Teni Resignation
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर कांड मामले में जांच टीम ने 14 लोगों को आरोपी बनाया है। इन आरोपियों में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का एक रिश्तेदार भी शामिल है। मामले का मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री का बेटा आशीष मिश्र है। तीन अक्तूबर को तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसा में चार किसानों और एक पत्रकार सहित आठ लोगों की जान गई थी। इसी तारीख को रात में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें 14 लोगों को मामले का आरोपी बताया गया था। उधर, भाजपा नेता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


अब सवाल उठ रहा है कि क्या चार्जशीट दाखिल होने के बाद अजय मिश्र टेनी गृह राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे? विपक्ष लगातार इसे मुद्दा बनाता रहा है। लगातार दबाव बनने पर सरकार ने भी संसद से लेकर सड़क तक यही कहा कि अगर टेनी का बेटा दोषी पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। अजय मिश्र टेनी खुद बोल चुके हैं कि अगर उनके बेटे के खिलाफ एक भी सबूत मिलेगा तो वह इस्तीफा दे देंगे। 
विज्ञापन


क्या कहा था टेनी ने? 
पांच अक्टूबर को अजय मिश्र टेनी ने कहा था, 'मैं लगातार अपनी बात रख रहा हूं। हमारे पास यह साबित करने के सबूत हैं कि न तो मैं और ना ही मेरा बेटा घटनास्थल पर मौजूद थे। अगर मेरे बेटे की मौजूदगी का प्रमाण साबित हो जाए तो मैं अभी मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आठ अक्टूबर को एक न्यूज चैनल से बात करते हुए टेनी ने कहा था, 'पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच कराई जा रही है। राजनीतिक द्वेष की भावना से मुझे और मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। हमारे पास कई ऐसे सबूत हैं, जिससे यह साबित होता है कि मैं और मेरा बेटा घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। घटनास्थल और कार्यक्रम स्थल से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी थी।' 


अब क्या होगा?
एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में अजय मिश्र टेनी के बेटे को मुख्य आरोपी बनाया है। विपक्ष ने सड़क से लेकर संसद तक इस मामले को लेकर हंगामा किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि अजय मिश्र टेनी को इस्तीफा देना होगा। यह लिखकर ले लो। संसद का शीतकालीन सत्र भी इसी के चलते हंगामेदार रहा। यूपी चुनाव भी नजदीक है। ऐसे में सरकार पर अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा लेने का दबाव काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed