फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Kiran Bedi threatens to quit from her post after lack of cooperation in Swatch Bharat Mission

सहयोग न मिलने पर किरण बेदी ने दी पद छोड़ने की धमकी

Mon, 22 Aug 2016 11:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kiran Bedi threatens to quit from her post after lack of cooperation in Swatch Bharat Mission
kiran bedi - फोटो : pti

गोवा में पुडुचेरी स्वच्छ मिशन में सहयोग न मिलने पर उप-राज्यपाल किरण बेदी ने पद छोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने कहा, 'मैं यहां पर एक मिशन के तहत आई हूं न की जॉब करने। पुडुचेरी को साफ करने के मिशन में मेरा साथ नहीं दिया गया, तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगी।'

विज्ञापन

 

बेदी ने रविवार को JIPMER स्टूडेंट काउंसिल की ओर से आयोजित किए गए रोड सेफ्टी मैराथन में शहर में सफाई की हालत पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मैंने अब तक 20 जगहों का दौरा किया है और इनमें कुछ अधिकारियों को छोड़ बाकी सभी सफाई में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

सफाई करना उप-राज्यपाल की ड्यूटी नहीं

Kiran Bedi threatens to quit from her post after lack of cooperation in Swatch Bharat Mission
किरण बेदी - फोटो : ANI
नाराज बेदी ने कहा, 'यह उप-राज्यपाल की ड्यूटी नहीं है कि वह गली-गली की सफाई करे बल्कि यह लोगों की और अधिकारियों की ड्यूटी है कि वह राज्य को साफ रखने में मदद करें।'  मई के आखिर में उप-राज्यपाल बनीं पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि यह हमेशा नहीं चलेगा और वह उम्मीद कर रही हैं कि इस महीने के अंत तक बदलाव जरूर दिखेगा। 

कूड़े की समस्या पर बेदी ने कहा, 'लोग रोड पर कूड़े को फेंक देते हैं और यही कूड़ा बारिश के मौसम में जल भराव का कारण बनता है। नाराज बेदी ने इनाम बांटे बिना ही वेन्यू को छोड़ दिया और वहां से चली गईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed