{"_id":"5a53fe4b4f1c1b5f078b5621","slug":"jignesh-mewani-s-rally-is-not-allowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिग्नेश मेवाणी की रैली को अनुमति नहीं, आज होनी थी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिग्नेश मेवाणी की रैली को अनुमति नहीं, आज होनी थी रैली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Jan 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
jignesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली इलाके में मंगलवार को आयोजित होने वाली युवा हुंकार रैली या सोशल जस्टिस रैली को फिलहाल दिल्ली पुलिस की अनुमति नहीं मिल पाई है। देर रात तक पुलिस अधिकारी अनुमति देने पर विचार-विमर्श कर रहे थे। गुजरात के वडगाम से विधायक व दलित नेता जिग्नेश मेवाणी व अन्यों की ओर से मंगलवार को रैली का आयोजन किया गया है।
रैली में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को मुक्त करने व अन्य अधिकारों पर चर्चा की जाएगी। रैली के दौरान जिग्नेश मेवाणी और असम के किसान नेता अखिल गोगोई अपने विचार रखेंगे। रैली में बड़ी संख्या में छात्रों व शिक्षकों के अलावा महिला संगठनों के आने की उम्मीद है।
पढ़ें- कोरेगांव हिंसा: FIR पर बोले जिग्नेश मेवाणी- मुझे टारगेट बनाया जाना BJP की बचकानी हरकत
विज्ञापन
रैली के एक आयोजक और जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष मोहित कुमार पांडेय ने बताया कि रैली के लिए सभी को दोपहर 12 बजे संसद मार्ग पर इकठ्ठा होने के लिए कहा गया है। मोहित ने बताया कि दो जनवरी को रैली के आयोजन की घोषणा की गई थी।
तभी से उसे रोकने के काफी प्रयास किए गए। मोहित ने कुछ मीडिया संगठनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रैली के रोकने के लिए गलत खबरें चलाई गई। यहां तक कहा गया कि पुलिस ने रैली की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके अलावा जिग्नेश को देशद्रोही साबित करने के लिए कई पोस्टर तक लगा दिए गए। मोहित ने बताया कि मंगलवार को रैली में खासी भीड़ जुटने की उम्मीद है।