फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand: Shivraj Singh Chauhan called JMM corrupt in Jharkhand, said- will be uprooted in the next elections

Jharkhand: शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में झामुमो को बताया भ्रष्ट, कहा- अगले चुनाव में उखाड़ फेंकेंगे

Sun, 23 Jun 2024 05:30 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 23 Jun 2024 05:30 PM IST
सार

झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे झामुमो को अगले चुनाव में हटाकर सत्ता में आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो भारत की सबसे ज्यादा भ्रष्ट पार्टी है।

विज्ञापन
Jharkhand: Shivraj Singh Chauhan called JMM corrupt in Jharkhand, said- will be uprooted in the next elections
रांची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : X/@OfficeofSSC

विस्तार

झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार झामुमो नीट गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अगली बार राज्य से भ्रष्ट झामुमो को उखाड़कर सत्ता में आएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा झारखंड में भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हैं। वे झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसके लिए रविवार को शिवराज सिंह चौहान ने रांची में पार्टी नेताओं, विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी की 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत आईसीएआर, नामकुम परिसर और रांची के हटिया इलाके में लीची बागान में पौधे लगाए। चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण को लेकर चिंतित हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है।"
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने बैठक में सम्मिलित कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में बात की। बैठक में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा का प्रदर्शन संतोषजनक था। उन्होंने 8 सीट जीतीं, वहीं सहयोगी आजसू पार्टी ने एक सीट जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “संसदीय चुनावों में हमें 81 विधानसभा सीटों में से 52 पर बढ़त मिली थी। राज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा कार्यकाल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं इस उपलब्धि के लिए पार्टी नेतृत्व, बूथ कार्यकर्ताओं और झारखंड की जनता को बधाई देता हूं।”उन्होंने कहा कि पार्टी बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में काम करेगी और आगामी विधानसभा चुनावों में झारखंड में अगली सरकार बनाएगी।


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार "भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार" है। उन्होंने कहा, "राज्य में हर तरफ लूट मची हुई है। चाहे वह रेत हो, कोयला हो, खदानें हों या खनिज। मुख्यमंत्री जेल में हैं, कई नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि "झारखंड को कुशासन से मुक्त करना और राज्य को 'विकसित' झारखंड बनाने के लिए भाजपा के सुशासन को फिर से स्थापित करना आवश्यक हो गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed