फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand news update SIT arrested five members of an inter state gang involved in two major robberies

Jharkhand: एसआईटी ने रामगढ़ से अंतराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य किए गिरफ्तार, नकदी और ज्वैलरी बरामद

Sat, 13 May 2023 10:59 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 10:59 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईटी ने बिहार और झारखंड से सरगना विभाष पासवान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
jharkhand news update SIT arrested five members of an inter state gang involved in two major robberies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को रामगढ़ जिले में लूट की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईटी ने बिहार और झारखंड से सरगना विभाष पासवान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने 10 अप्रैल को एलआईसी द्वारा किराए पर ली गई एक नकद हस्तांतरण एजेंसी से कथित रूप से 29.34 लाख रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा 8 मई को इस गिरोह ने एक आभूषण की दुकान लूट ली। मौके से 10 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के कब्जे से गोला-बारूद, चांदी के आभूषण और 25,500 रुपये नकद बरामद किए गए है।
विज्ञापन


फेसबुक पर छात्रा की हत्या का जुर्म कबूल कर युवक ने की आत्महत्या
रांची के अरगोड़ा इलाके में छात्रा निवेदिता (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फेसबुक पर लाइव आकर अंकित  नाम के युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके तुरंत बाद उसने आत्महत्या कर ली। रांची पुलिस आगे की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब छह बजे शहर के पटेल चौक के पास यह घटना हुई। मृतका बिहार के नवादा जिले की रहने वाली थी, जो रांची में एक छात्रावास में रह रही थी और एक निजी विश्वविद्यालय से प्रबंधन का कोर्स कर रही थी। 


पूर्व मुख्यमंत्री ने की थी सरकार की आलोचना
इस घटना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया कि राजधानी के सबसे पॉश इलाके में अगर कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति है तो दूरदराज के इलाकों में हमारी बेटियां कितनी सुरक्षित होंगी? मगर मुख्यमंत्री को इस गंभीर समस्या की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed