{"_id":"57023c8d4f1c1b923dc810ee","slug":"jharkhand-minor-abortion-two-wardens-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः नाबालिग का 'गर्भपात,' दो वार्डन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः नाबालिग का 'गर्भपात,' दो वार्डन गिरफ्तार
नीरज सिन्हा/ रांची से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
Updated Mon, 04 Apr 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के कथित गर्भपात कराने के मामले में दो महिला वार्डन गिरफ्तार की गई हैं और शिक्षा मंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
झारखंड में चलने वाले कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में छठी से बारहंवी तक की लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान है। इन स्कूलों में दूरदराज गांवों की लड़कियों का दाखिला होता है। सरकार उन्हें कपड़े तथा किताबें भी उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
यह घटना गोड्डा के बालिका आवासीय विद्यालय की है। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया है कि स्कूल की दोनों वार्डन को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजीव कुमार ने बीबीसी को बताया कि लड़की के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी
सरकार सख्त कार्रवाई करेगी
- फोटो : Getty
गोड्डा के एसपी ने कहा है कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है जिससे गर्भपात की पुष्टि हुई है। राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक की अगुआई में एक जांच टीम गोड्डा भेजी गई है। इसके साथ ही गोड्डा के उपायुक्त से भी अलग से रिपोर्ट तलब की गई है।
उनका कहना है कि यह घटना बेहद संवेदनशील है, लिहाजा सरकार सख्त कार्रवाई करेगी, तथा पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी। मंत्री ने बताया है कि उन्होंने शिक्षा सचिव से कस्तूरबा स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा है। अधिकारियों के अनुसार गर्भपात कराए जाने की वजह से छात्रा की मनःस्थिति ठीक नहीं है और वो कमजोर महसूस कर रही हैं।
बाल कल्याण कमेटी से उनकी काउंसिलिंग कराई गई है। लड़की के माता-पिता से भी पूछताछ की गई है और फिलहाल लड़की को उसके घर भेजा गया था।