फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand minor 'abortion,' two wardens arrested

झारखंडः नाबालिग का 'गर्भपात,' दो वार्डन गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2016 03:36 PM IST
नीरज सिन्हा/ रांची से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
नीरज सिन्हा/ रांची से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Mon, 04 Apr 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand minor 'abortion,' two wardens arrested
झारखंड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव - फोटो : BBC

झारखंड में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के कथित गर्भपात कराने के मामले में दो महिला वार्डन गिरफ्तार की गई हैं और शिक्षा मंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


झारखंड में चलने वाले कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में छठी से बारहंवी तक की लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान है। इन स्कूलों में दूरदराज गांवों की लड़कियों का दाखिला होता है। सरकार उन्हें कपड़े तथा किताबें भी उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन


यह घटना गोड्डा के बालिका आवासीय विद्यालय की है। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया है कि स्कूल की दोनों वार्डन को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजीव कुमार ने बीबीसी को बताया कि लड़की के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी

Jharkhand minor 'abortion,' two wardens arrested
सरकार सख्त कार्रवाई करेगी - फोटो : Getty
गोड्डा के एसपी ने कहा है कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है जिससे गर्भपात की पुष्टि हुई है। राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक की अगुआई में एक जांच टीम गोड्डा भेजी गई है। इसके साथ ही गोड्डा के उपायुक्त से भी अलग से रिपोर्ट तलब की गई है।

उनका कहना है कि यह घटना बेहद संवेदनशील है, लिहाजा सरकार सख्त कार्रवाई करेगी, तथा पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी। मंत्री ने बताया है कि उन्होंने शिक्षा सचिव से कस्तूरबा स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा है। अधिकारियों के अनुसार गर्भपात कराए जाने की वजह से छात्रा की मनःस्थिति ठीक नहीं है और वो कमजोर महसूस कर रही हैं।

बाल कल्याण कमेटी से उनकी काउंसिलिंग कराई गई है। लड़की के माता-पिता से भी पूछताछ की गई है और फिलहाल लड़की को उसके घर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed