फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand men held for beheading grandmother for 'practising black magic

कातिल पोते: काला जादू के चक्कर में दादी का काट डाला सिर, सबूत मिटाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

Tue, 01 Apr 2025 11:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 11:09 PM IST
सार

झारखंड पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को एक 65 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। अपराध को छिपाने के लिए आरोपियों ने महिला का सिर कटा शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था।

विज्ञापन
Jharkhand men held for beheading grandmother for 'practising black magic
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को एक 65 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने 'काला जादू' करने के संदेह में महिला का सिर काटकर हत्या कर दी। मृत महिला आरोपियों की दादी थी। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी दादी का सिर धड़ से अलग करने के बाद उनके शव को यशपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस को 30 मार्च को 65 वर्षीय महिला का एक अज्ञात शव मिला था, जिसका सिर गायब था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस हत्या को आत्महत्या या रेल दुर्घटना दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया था।  मंगलवार को पुलिस ने वृद्ध महिला का सिर नारायणपुर गांव से बरामद कर लिया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम कहानी में आया ट्विस्ट: प्रेमी के घर से वापस पति के पास लौटी पत्नी, घरवाले ने ही करवा दी थी आशिक से शादी

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पीड़िता भवानी कैवार्थ (65) की हत्या उनके घर नारायणपुर गांव में कर दी गई थी। जिस इलाके में घटना हुई, वह सरायकेला थाना क्षेत्र में आता है। अपराध को छिपाने के लिए सिर कटा शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था।

सरायकेला के अनुमंडल पुलिस अधिकारी समीर सवाइया ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल  का गठन किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हमीरपुर हत्याकांड: सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पांच बार वार कर चाकू से काटा पति का गला; उंगलियां भी कटी थीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed