फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   jharkhand election results 2019 JMM Executive Chairman Hemant Soren has inherited politics

झारखंड: हेमंत सोरेन को विरासत में मिली है राजनीति, पिता भी रह चुके हैं मुख्यमंत्री

Mon, 23 Dec 2019 09:15 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Mon, 23 Dec 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
jharkhand election results 2019 JMM Executive Chairman Hemant Soren has inherited politics
हेमंत सोरेन - फोटो : social media

झारखंड चुनाव परिणाम 2019 के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। दुमका और बरहेट दो सीटों से चुनाव लड़ने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में भी वह दो सीटों पर चुनाव लड़े थे। बरहेट से उन्हें जीत मिली थी जबकि दुमका से वह चुनाव हार गए थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार हेमलाल मूर्मू को 23 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हेमंत सोरेन झारखंड के पांचवें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उससे पहले वो अर्जुन मुंडा मंत्रिमंडल में उप-मुख्यमंत्री थे। उन्हें राजनीति विरासत में मिली थी। उनके पिता शिबू सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री थे, जिन्हें झारखंड में गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अगस्त, 1975 को जन्मे हेमंत सोरेन की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बिहार की राजधानी पटना से हुई है। उसके बाद उन्होंने रांची के बीआइटी मेसरा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था, लेकिन वह अपना कोर्स पूरा नहीं कर सके थे।  


हेमंत सोरेन की पत्नी का नाम कल्पना सोरेन है और उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2009 में की है। वह 24 जून 2009 से 4 जनवरी 2010 तक राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। 

10 साल में 11 गुना बढ़ी है हेमंत सोरेन की संपत्ति 

हेमंत सोरेन की संपत्ति पिछले 10 साल में 11 गुना बढ़ी है। उन्होंने दुमका विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करते समय शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति आठ करोड़ 11 लाख रुपये बताई थी, जबकि 2009 के विधानसभा चुनाव में उनके पास कुल संपत्ति 73 लाख 57 हजार रुपये थी। 

2014 के मुकाबले भी अगर देखें तो उनकी संपत्ति में दोगुना इजाफा हुआ है। उस समय उन्होंने अपनी कुल संपत्ति तीन करोड़ 50 लाख रुपये बताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed