फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand CM urges EC to direct district admins not to deny leaves to employees in Chhath festival

Jharkhand: CM सोरेन ने चुनाव आयोग से की अपील, कहा- त्योहारों पर कर्मचारियों की छुट्टियां न करें रद्द

Fri, 01 Nov 2024 06:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 06:37 PM IST
सार

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 31 अक्टूबर को दीपावली थी, अब भैया दूज, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व और चित्रगुप्त पूजा है और चार नवंबर से आठ नवंबर तक छठ महापर्व है।

विज्ञापन
Jharkhand CM urges EC to direct district admins not to deny leaves to employees in Chhath festival
हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से त्योहारों के दौरान पुलिस कर्मियों सहित सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द न करने का जिला प्रशासन को निर्देश देने का अनुरोध किया। सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य के प्रस्तावित दौरे और चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 31 अक्टूबर को दीपावली थी, अब भैया दूज, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व और चित्रगुप्त पूजा है और चार नवंबर से आठ नवंबर तक छठ महापर्व है। बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी राज्य झारखंड में चार नवंबर को चाईबासा और गढ़वा में दो जन सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ये पर्व झारखंड के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसमें सभी आम जन, सरकारी कर्मचारी, पुलिस कर्मी छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं। लेकिन सूचना मिली है कि जिला प्रशासन चुनाव एवं प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे को लेकर इन्हें छुट्टी नहीं दे रहा है। सोरेन ने निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक को इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी किया जाए कि वे इस महत्वपूर्ण समय में इन कर्मियों को छुट्टियां दें और छुट्टियों को रद्द न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चुनाव कार्य के लिए बड़ी संख्या में जब्त की गई बसें एवं अन्य वाहनों को दो से आठ नवंबर तक अस्थायी रूप से छोड़ने का भी आग्रह किया, ताकि छठ महापर्व पर घर पहुंचने में लोगों को असुविधा न हो।



 
अलका तिवारी होंगी राज्य की नई मुख्य सचिव नियुक्त
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को अलका तिवारी को चुनावी राज्य झारखंड का मुख्य सचिव नियुक्त करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।  सूत्रों ने बताया कि इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने पूर्व मुख्य सचिव लालबियाक्तलुआंगा खियांग्ते के कार्यकाल में पांच महीने के विस्तार के प्रस्ताव पर भी सहमति जताई थी। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे। वर्ष 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी तिवारी वर्तमान में अपने कैडर की सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed