{"_id":"5d2333ba8ebc3e6ce70a8a69","slug":"jharkhand-cm-raghubar-das-revoked-the-suspension-order-of-an-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री रघुबर दास ने रद्द किया अधिकारी का निलंबन, विभाग से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री रघुबर दास ने रद्द किया अधिकारी का निलंबन, विभाग से मांगा स्पष्टीकरण
Mon, 08 Jul 2019 05:44 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
रघुबर दास (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सोमवार को धनबाद विद्युत वितरण विभाग के अधीक्षण अभियंता के निलंबन आदेश को रद्द कर दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह बात सामने आई है। अधीक्षण अभियंता (एसई) को 5 जुलाई को सूचना के आधार पर निलंबित कर दिया गया था कि वह विभाग को सूचित किए बिना तीन सप्ताह तक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
लेकिन एक जांच में यह पाया गया कि एसई ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जारी किए गए निलंबन आदेशों को रद्द करते हुए, दास ने धनबाद जिले के नोडल अधिकारी से गलत सूचना देने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन