फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand Assembly Election 2024: BJP's election campaign starts, Nadda, Rajnath and Shivraj held a rally

Jharkhand: झारखंड में भाजपा का चुनाव अभियान तेज, विपक्षियों पर बरसे नड्डा, राजनाथ और शिवराज, जानें क्या कहा

Sat, 09 Nov 2024 03:18 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sat, 09 Nov 2024 03:18 PM IST
सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाने हैं, इसके तहत पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024: BJP's election campaign starts, Nadda, Rajnath and Shivraj held a rally
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। यहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बड़े नेताओं की जनसभाओं का दौर जारी है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छतरपुर और हजारीबाग में जनसभा की। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विश्रामपुर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खूंटी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भुरकुंडा में जनसभा की। इस दौरान नेताओं ने कांग्रेस और झामुमो गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


विश्रामपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमेशा न्याय के खिलाफ झारखंड ने लड़ाई लड़ी। यहां की जनता जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस बार के चुनाव में एक आवाज मेरे कान में गूंज रही है कि रोटी-माटी-बेटी की पुकार, इस बार झारखंड में भाजपा की एनडीए की सरकार बनेगी।  उन्होंने कहा कि आपने 10 साल देखा है कि किस तरीके से केंद्र सरकार ने अपने पराये के भेदभाव के बिना विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया है। अब हम संकल्प लें कि हमें सिंगल इंजन नहीं, डबल इंजन सरकार चाहिए।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि जनजातीय भाइयों के लिए बजट मोदी सरकार ने तीन गुना बढ़ा दिया है। ताकि जिनकी उपेक्षा लंबे समय तक सत्ताधारियों ने की है, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम जनमन योजना चलाई है। इस योजना के लिए 24 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह योजना आदिवासियों की तस्वीर बदल देगी। साथ ही उन्हें मुख्य धारा से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारखंड से विशेष प्यार है। उन्होंने हर बड़ी योजना की शुरुआत झारखंड की धरती से की है। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत रांची से की, मुद्रा योजना की शुरुआत दुमका से हुई, जनमन योजना की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के गांव खूंटी से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गोगो दीदी योजना के तहत हर महिला को प्रतिमाह 2100 रुपये मिलेंगे।  लक्ष्मी जोहार योजना के तहत गैस का सिलिंडर 500 रुपये में मिलेगा और सालाना दो सिलिंडर मुफ्त मिलेगा। पांच साल में 2 लाख 87 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएगी और 5 लाख रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी, जेएमएम की सरकार ने वोट की खातिर बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड मे शरण दी है। हम प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकालेंगे।

साल में दो सिलिंडर देंगे
खूंटी में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा साल में दो एलपीजी सिलिंडर मुफ्त देगी। 2,27,000 सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरा जाएगा। बेरोजगार स्नातकों के खातों में 2 साल तक 2000 रुपये प्रति माह जमा किए जाएंगे ताकि वे रोजगार पा सकें। राज्य के गरीबों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाई जाएगी। 

कांग्रेस फूट डालो राज करो में विश्वास करती: शिवराज
भुरकुंडा में जनसभा मे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस फूट डालो और राज करो में विश्वास करती है। उसने नफरत की दुकान खोल रखी है। वह देश को बांटने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी जब वह दूसरे देशों में जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं। यहां वह कुछ और कहते हैं, लेकिन जब वह अमेरिका जाते है तो देश में आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। 


झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाने हैं, इसके तहत पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। राज्य में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस और राजद का गठबंधन पांच साल से सरकार में है। वहीं विपक्ष में भाजपा और आजसू का गठबंधन है। हालांकि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने एनडीए सहयोगियों को भी कुछ सीटें दी है, जिसमें आजसू के साथ-साथ जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी शामिल हैं। वहीं राज्य के सत्ताधारी गठबंधन को लेफ्ट की पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed