{"_id":"611dba17c14b237e204de087","slug":"jharkhand-accused-of-sexual-assault-with-niece-sentenced-25-years-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की जेल
Thu, 19 Aug 2021 07:25 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:25 AM IST
सार
- भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में एक शख्स को 25 साल जेल की सजा सुनाई साथ ही उसपर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के सिमडेगा जिले की अदालत ने छह साल की अपनी भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में एक शख्स को 25 साल जेल की सजा सुनाई साथ ही उसपर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
इसके अलावा यह भी निर्देश दिया कि अगर दोषी जुर्माना जमा करने में विफल रहता है, तो उसे दो साल और जेल में बिताने होंगे। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म की यह घटना अप्रैल 2019 में पकारटांड थाना क्षेत्र की है। दोषी मौका पाकर लड़की को पास के जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दोषी लड़की के पिता का चचेरा भाई है।
विज्ञापन