फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand: 12 Maoists surrendered, reward of Rs 1 crore was announced

Jharkhand: 12 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, एक करोड़ का घोषित किया गया था इनाम

Thu, 11 Apr 2024 06:35 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Thu, 11 Apr 2024 06:35 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को झारखंड पश्चिम सिंघभ्रम जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
Jharkhand: 12 Maoists surrendered, reward of Rs 1 crore was announced
माओवादी

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले 12 माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के सामने आत्म समर्पण कर दिया है। बृहस्पतिवार को झारखंड पश्चिम सिंघभ्रम जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। हालांकि अब तक उनके समर्पण का कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


एक करोड़ के थे इनामी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 12 माओवादी सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय थे। वे माओवादी मिसिर बेसरा के समूह से संबंध रखते थे, जिनके सिर पर एक करोड़ का इनाम था। लाल विद्रोही एशिया के सबसे घने साल वन में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


पिछले साल हुईं 46 माओवादी घटनाएं
गत वर्ष 46 माओवादी घटनाएं हुईं। बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम देश का सबसे ज्यादा वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिला है। पिछले साल हुई माओवादी घटनाओं में 22 मौतें हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मई को कई सालों बाद होगा मतदान
झारखंड सिंहभूम लोकसभा सीट के माओवादी क्षेत्र और आसपास लंबे समय के बाद पहली बार चुनाव होगा। 13 मई को यहां चुनाव होना है, सारंडा में रहने वाले लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान टीमों और मतदान सामग्री को हेलीकॉप्टर से यहां गिराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed