{"_id":"577dea644f1c1b6f0c7fbbcb","slug":"jd-u-mp-ali-anwar-made-controversial-statement-on-smriti-irani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मृति का मंत्रालय बदले जाने पर जेडीयू सांसद का आपत्तिजनक बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति का मंत्रालय बदले जाने पर जेडीयू सांसद का आपत्तिजनक बयान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मंत्रालय बदले जाने के बाद शुरू हुआ चर्चाओं का दौर अब निजी टीका टिप्पणियों तक पहुंच गया है। जदयू सांसद अली अनवर ने तो इस मुद्दे को लेकर स्मृति पर विवादित बयान ही दे डाला। जब इसका विरोध शुरू हुआ तो वह सफाई देने पर उतर आए। वहीं दूसरे नेताओं ने भी सांसद के इस बयान पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के सांसद अली अनवर से जब स्मृति ईरानी का मंत्रालय बदले जाने के संबंध में सवाल किया तो उनका जवाब था 'अच्छा हुआ स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है, कम से कम तन ढकने को कपड़ा तो मिलेगा।'
विज्ञापन
उनका यह बयान सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया, हर किसी ने उनके इस गैरजिम्मेदाराना बयान की आलोचना की। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयानों से ही जदयू के अंदर की संस्कृति निकलकर बाहर आती है। पार्टी को दूसरे के घर में झांकने के बजाय अपने घर पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
अनवर के बयान पर हो रही तीखी प्रतिक्रिया
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर अनवर के बयान की आलोचना की। हालांकि उन्होंने नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा असभ्य, अशालीन व निंदनीय टिप्पणी। स्मृति से राजनीतिक असहमति में नैतिक मर्यादा भूलना ज्यादा अनैतिक।
आलोचनाओं से घिरने के बाद सांसद अली अनवर ने सफाई दी कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे किसी को बुरा लगे। माफी मांगने की जरूरत भी नहीं है। सफाई देते हुए कहा कि मैं तो सामान्य लोगों के शरीर की बात कर रहा था जिन्हें तन ढकने के लिए कपड़ा मिल जाएगा।
बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। जिसमें 19 नए मंत्रियों को शामिल किया गया जबकि 5 की छुट्टी कर दी गई। इसके बाद मंत्रालयों में भी फेरबदल किया गया जिसमें स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय से हटाकर कपड़ा मंत्रालय का चार्ज दे दिया गया। स्मृति के मंत्रालय की इस अदलाबदली पर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं लोगों की टीका टिप्पणियों पर खुद स्मृति ने कहा कि 'लोगों का काम है कहना'।