{"_id":"5b3731ac4f1c1bf67a8b7e12","slug":"international-smuggler-racket-busted-two-arrested-with-heroin-of-400-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 40 करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 40 करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
हेरोइन म्यांमार से मणिपुर व असम होकर दिल्ली-एनसीआर में आ रही थी। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, सेल की टीम को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
एसआई प्रवीण राठी को 25 जून को सूचना मिली कि दो तस्कर धनराज व वसीम खान हेरोइन की खेप देने कार से मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग दिल्ली आएंगे। इंस्पेक्टर वीएन पाठक व जितेन्द्र तिवारी की टीमने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों प्रतापगढ़, राजस्थान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन