फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   inside story behind Mulayam Singh Yadav expels son Akhilesh Yadav for six years

चर्चा: आखिर किसके कहने पर मुलायम ने अखिलेश को सपा से निकाला?

Sat, 31 Dec 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली।
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Sat, 31 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
inside story behind Mulayam Singh Yadav expels son Akhilesh Yadav for six years
मुलायम सिंह यादव - फोटो : SELF
सपा में दो फाड़ होने से आहत पार्टी के मुखिया मुलायम यादव ने अखिलेश यादव को निकालने का फैसला किसके कहने पर लिया, इसके बारे में अलग मत हैं। खुद मुलायम समर्थक भी इससे खुश नहीं हैं। चर्चा है कि जब मुलायम ने मीडिया को बुलाया तो अखिलेश और रामगोपाल को बाहर निकालने का फैसला टाइप तक नहीं हुआ था। 
विज्ञापन


शाम साढ़े छह बजे मुलायम सामने आये। उस समय उनके चेहरे पर बेबसी, निराशा झलक रही थी। वह कुछ देर चुप रहे। फिर पूछा कि क्या ये लाइव है? हां में जवाब मिलते ही कहा- चलो अच्छा हुआ। ये लाइव जा रहा है। फिर जब रामगोपाल पर कार्रवाई की घोषणा कर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते रहे। 
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने से कुछ देर पहले शिवपाल ने मुलायम के कान में कुछ कहा। ऐसा प्रतीत हुआ कि शिवपाल ने मुलायम से कहा- 'अखिलेश वाला कर दीजिए'। मुलायम ने फिर पूछा, क्या? इस पर शिवपाल ने कहा-अखिलेश वाली घोषणा....। मुलायम बोले, अच्छा..। फिर शिवपाल बोले, टाइप हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम फिर बोले- बोल दें? शिवपाल ने कहा- हां, इस पर मुलायम ने अखिलेश को भी 6 साल के लिए बाहर कर दिया। हालांकि, अखिलेश को निकालने का एलान किया, उस समय उनकी जुबान लड़खड़ाई। आंखें नम हुई..और जब यह पूछा गया कि अखिलेश के माफी मांगने पर माफ कर देंगे? तब मुलायम का चेहरा थोड़ा सामान्य हुआ। संभले और कहा वह कहां ऐसा करेगा, पता नहीं पिता मानता भी है कि नहीं? फिर बोले, माफी मांगेगा तो विचार कर लेंगे। 

जब भावुक हो गए मुलायम

inside story behind Mulayam Singh Yadav expels son Akhilesh Yadav for six years
मुलायम सिंह यादव का कुनबा
यह घोषणा करते हुए मुलायम काफी भावुक भी हो गए। विशेष कर वह तब और भावुक हो गए, जब उनसे पूछा गया कि, अखिलेश आपके बेटे हैं और आप ने ही उन्हें सीएम बनाया है, तो क्या वह आपसे माफी मांग लें तो आप माफ कर देंगे?

इस पर मुलायम ने कहा ‘मेरे बेटे मानने से क्या होता होता है, वह मुझे बाप मानें तब ना। माफ करने की बात तो बाद की है’। भारी मन से अखिलेश के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा करते वक्त मुलायम के चेहरे पर बेटे के भविष्य की भी चिंता साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा, रामगोपाल ने पार्टी के साथ-साथ अखिलेश का भी भविष्य बर्बाद कर दिया है। अखिलेश को खुद अपने भविष्य का ख्याल रखना चाहिए।

मुलायम ने कहा, अखिलेश को खुद स्थिति समझनी चाहिए थी, लेकिन वह नहीं समझ रहे। हमने उनको खुशी से मुख्यमंत्री से बनाया था। मैं पहला सियासी व्यक्ति हूं, जो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन अखिलेश हमसे राय नहीं लेते। मैं आज भी अखिलेश से अधिक मेहनत करता हूं।

इसके बावजूद उन्हें सीएम बनाया। रामगोपाल को लेकर भी मुलायम ने अपनी पीड़ा का इजहार किया। कहा, वह तो कभी भी मेरे साथ नहीं रहा। जब हम जेल गए थे तो भी वह मेरे साथ खड़ा नहीं हुआ था। इसके बावजूद हमने उसे अपने साथ रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed