{"_id":"6379694120d1c2270f440fdb","slug":"information-about-vacant-seats-of-spot-round-in-delhi-university-will-be-available-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: स्पॉट राउंड की खाली सीटों की जानकारी आज मिलेगी, दाखिला प्रक्रिया 21 नवंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University: स्पॉट राउंड की खाली सीटों की जानकारी आज मिलेगी, दाखिला प्रक्रिया 21 नवंबर से
Sun, 20 Nov 2022 05:09 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:09 AM IST
सार
स्पॉट एलोकेशन राउंड के लिए छात्रों को 21 नवंबर सुबह 10 बजे से 22 नवंबर शाम चार बजकर 59 मिनट तक आवेदन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के स्पॉट राउंड के लिए खाली सीटों की जानकारी रविवार शाम पांच बजे जारी की जाएगी। स्पॉट राउंड में छात्रों के पास दाखिले के सीमित अवसर रहेंगे। खाली सीटों के आधार पर छात्र दाखिले के लिए आवेदन 21 नवंबर सुबह से 22 नवंबर शाम 4 बजकर 59 मिनट तक कर सकेंगे। वहीं, अब तक हुए सभी राउंंड में प्रवेश ले चुके छात्रों के दाखिले शाम पांच बजे तक लॉक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अब स्पॉट राउंड में उन्हीं छात्रों को अवसर मिलेगा जिनका दाखिला अब तक नहीं हो सका है। हालांकि, यह सब सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। स्पॉट राउंड में छात्रों को दाखिला वापस लेने का अवसर नहीं मिलेगा। स्पॉट एलोकेशन राउंड के लिए छात्रों को 21 नवंबर सुबह 10 बजे से 22 नवंबर शाम चार बजकर 59 मिनट तक आवेदन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
इसके तहत छात्रों को अपने डैशबोर्ड पर स्पॉट दाखिले का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद 23 नवंबर शाम पांच बजे पहली स्पॉट एलोकेशन लिस्ट जारी होगी। इसके तहत 24 नवंबर सुबह 10 बजे से 25 नवंबर शाम चार बजकर 59 मिनट तक आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। कॉलेज दाखिले का सत्यापन व उसे मंजूरी 24 नवंबर से 26 नवंबर तक देंगे। स्पॉट राउंड के दाखिले केलिए फीस का भुगतान 27 नवंबर तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिलेे के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) 2022 के तहत बीते रविवार को तीसरी आवंटन सूची जारी की गई थी। जिसके आधार पर 14 नवंबर से दाखिला विंडो खोली गई थी। इसके तहत 16, 231 सीटें आवंटित की गई थी। इसमें करीब 9504 छात्रों ने सीट को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद 18 व 19 नवंबर तक स्पोट्र्स, ईसीए, कश्मीरी विस्थापित, सीडब्लयू श्रेणी की सीटों के लिए छात्रों को सीट अपग्रेड करने का विकल्प दिया था। शनिवार को सीट अपग्रेड करने की प्रक्रिया भी समाप्त हो गई। अब सभी को स्पॉट राउंड की खाली सीटों की जानकारी मिलने का इंतजार है। इसका खुलासा आज होगा।
डीयू के जॉब मेले में पहुंचीं कई कंपनियां
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत 18 व 19 नवंबर को पहला जॉब मेेला आयोजित किया गया। इस मेले में छोटी-बड़ी 18 कपंनियों ने हिस्सा लिया। यूजी, पीजी के करीब 2500 छात्र कंपनियों से रूबरू हुए। इस मेले के माध्यम से प्रशासन को 150 से अधिक छात्रों को 2.50 लाख से पांच लाख तक के जॉब ऑफर मिलने की उम्मीद है।
डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर के तत्वावधान में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल(सीपीसी) की ओर से नियमित कॉलेजों के यूजी व पीजी छात्रों को जॉब ऑफर देने के लिए यह मेला आयोजित किया गया। सीपीसी से जुड़े अधिकारी के अनुसार नौकरी की पेशकश करने के लिए पहले दिन 10 और दूसरे दिन आठ कंपनियां कैंपस पहुंची। जॉब ऑफर के लिए यूजी से ज्यादा पीजी के छात्र पहुंचे थे। मेले में कुछ कंपनियां छात्रों के साक्षात्कार लेकर गई हैं।