{"_id":"6137b1cd8ebc3e213820dfff","slug":"human-skull-found-in-religious-leader-baggage-at-indore-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : हवाई अड्डे पर महिला धर्मगुरु के सामान में निकली मानव खोपड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : हवाई अड्डे पर महिला धर्मगुरु के सामान में निकली मानव खोपड़ी
Wed, 08 Sep 2021 12:15 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:15 AM IST
सार
- सुरक्षाकर्मियों को स्कैनिंग के दौरान पता चला बैग में मानव खोपड़ी है
- उज्जैन जिले की रहने वाली है साध्वी योगमाता
- गुरु की अस्थियों के साथ खोपड़ी को भी विसर्जित करने के लिए जा रही थी हरिद्वार
विज्ञापन
इंदौर हवाई अड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाईअड्डे पर एक अजीब घटना घटी। यहां एक महिला धर्मगुरु के सामान में मानव खोपड़ी निकलने से हड़कंप मच गया। खोपड़ी मिलने के बाद महिला को विमान में नहीं चढ़ने दिया गया।
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाईअड्डे थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने जानकारी दी कि महिला धर्मगुरु पड़ोसी उज्जैन जिले की रहने वाली है और इसका नाम साध्वी योगमाता है। बताया गया कि इसे सोमवार को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार होना था। सामान की स्कैनिंग के दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने उसे एक बैग खोलने के लिए कहा और उन्हें बड़ा अजीब लगा क्योंकि उसमें अंदर एक खोपड़ी मिली।
विज्ञापन
राहुल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने साध्वी से पूछताछ की। उसने कहा कि यह उसके दिवंगत गुरु की थी और वह गंगा में अन्य अवशेषों के साथ इसे विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जा रही थी।
विज्ञापन
चूंकि उसने मानव खोपड़ी या अन्य नश्वर अवशेषों को उड़ान में ले जाने की कोई अनुमति नहीं ली थी, इसलिए उसे चढ़ने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बयान दर्ज करने के बाद उसे जाने दिया गया।