{"_id":"5986e5264f1c1bad3c8b4779","slug":"home-ministry-said-2-ips-officers-sacked-for-non-performance-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में 2 IPS अधिकारी बर्खास्त, गृह मंत्रालय ने की कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में 2 IPS अधिकारी बर्खास्त, गृह मंत्रालय ने की कार्रवाई
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 06 Aug 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रमन सिंह
गृह मंत्रालय ने दो आईपीएस अधिकारियों को उनके कामकाज की समीक्षा के दौरान आयोग्य पाए जाने पर उन्हे बर्खास्त कर दिया है। गृह मंत्रालय ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि IPS अधिकारी अपने काम को सही ढंग से नहीं कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के 2000 बैच के अधिकारी ए एम जूरी और 2002 के अधिकारी केसी अग्रवाल को छत्तीसगढ़ सरकार की अनुशंसा के बाद सेवा से बर्खास्त किया गया है। बता दें कि जांच में इन दोनों अधिकारियों को अनुउपयोगी पाया गया।
विज्ञापन
शनिवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति की संस्तुति के बाद होम मिनस्ट्री ने इन दोनों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया था। डीआईजी रैंक के इन दोनों अधिकारियों की सेवा के 15 साल पूरा होने पर उनके कामकाज की समीक्षा की गई थी जिसके बाद उन्हें सेवा में रहने के अग्योय पाया गया।
विज्ञापन
Chhattisgarh: Senior IPS officers AM Juri & KC Agrawal sacked for non-performance
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
विज्ञापन
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित इलाका है जहां आये दिन नक्सली बंदूक की नोक पर अपराध करते रहते हैं।