फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   history of india's first general election

देश के पहले आम चुनाव में थे 85 फीसदी मतदाता निरक्षर, 4 महीने चला था चुनाव

Wed, 24 Oct 2018 11:53 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
history of india's first general election
जामा मस्जिद इलाके का एक पोलिंग बूथ (फाइल फोटो) - फोटो : wikimedia commons
देश में अभी चुनावी माहौल है। लोग अपने शहर-अपने जिले के प्रतिनिधियों का आकलन कर रहे हैं। नवंबर और दिसंबर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और आगामी वर्ष में लोग 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव में हिस्सा लेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि पहली लोकसभा के लिए जब चुनाव हुए थे तो हालात क्या थे? 
विज्ञापन


जब अंग्रेजों ने भारत छोड़ा तो देश के हालात ठीक नहीं थे। पहले प्रधानमंत्री के रूप में जवाहर लाल नेहरू के सामने कई समस्याएं थीं। देश में भुखमरी थी, लोग निरक्षर थे, फूट डालो शासन करो की नीति ने भी काफी कमाल दिखा दिया था। ऐसे में देश में पहले लोकसभा चुनाव के बारे में सोचना एक नामुमकिन सपने की तरह था। 
विज्ञापन


आजादी के चार साल बाद यानि 25 अक्तूबर 1951 को पहला लोकसभा चुनाव होना था। लोकसभा की 497 और राज्य विधानसभाओं की 3283 सीटों के लिए भारत के 17 करोड़ 32 लाख 12 हजार 343 मतदाताओं को वोट देना था। जनता इस चुनाव की एहमियत समझ पाएगी इस पर तत्कालीन राजनेताओं को शक था। लेकिन नवस्वतंत्र देश का लोकतंत्रीकरण के लिए पूरा देश एकत्रित हुआ और भारत को विश्व के घोषित लोकतांत्रिक देशों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला लोकसभा चुनाव 25 अक्टूबर 1951 से लेकर 21 फरवरी 1952 तक यानी करीब चार महीने तक चला। देश के इस रोमांचित चुनाव में 85 फीसदी मतदाता निरक्षर थे। उसके बावजदू उन्होंने अंग्रेजों के इस कथन को झुठला दिया कि यह देश लोकतंत्र को न तो पचा पाएगा और न ही इसे संभाल कर रख पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed