{"_id":"5c96be56bdec22147760f778","slug":"hindujas-become-britain-s-richest-asian-for-sixth-consecutive-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार छठे साल ब्रिटेन के सबसे अमीर एशियाई बनीं हिंदुजा फैमिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार छठे साल ब्रिटेन के सबसे अमीर एशियाई बनीं हिंदुजा फैमिली
Sun, 24 Mar 2019 04:48 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 24 Mar 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
हिंदुजा परिवार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के अग्रणी अनिवासी भारतीय उद्योगपतियों में गिने जाने वाले हिंदुजा परिवार को ब्रिटिश एशियाई अमीर-2019 की सूची में पहले नंबर पर रखा गया है। हिंदुजा परिवार इस सूची में लगातार छह साल से पहले नंबर पर चुना जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले 3 अरब पाउंड की बढ़ोतरी के साथ इस बार हिंदुजा परिवार की संपत्ति करीब 25.2 अरब पाउंड की आंकी गई है। यह सूची
विज्ञापन
एशियाई बिजनेस अवॉर्ड समारोह के दौरान शुक्रवार रात को जारी की गई इस सूची में एक अन्य भारतीय बिजनेस टायकून लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने भी अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। स्टील किंग के नाम से पहचाने जाने वाले मित्तल परिवार की संपत्ति करीब 11.2 अरब पाउंड आंकी गई है, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 2.8 अरब पाउंड की कमी आई है। समारोह के दौरान ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रुचि धनश्याम ने 101 अमीर ब्रिटिश एशियाइयों की यह सूची जारी की।
विज्ञापन
इस सूची में तीसरे नंबर पर पेट्रोकैमिकल्स उद्योग के दिग्गज कहे जाने वाले एक अन्य भारतीय एसपी लोहिया ने 5.2 अरब पाउंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। भारतीय मूल के अन्य शीर्ष उद्योगपतियों में लॉर्ड स्वराज पाल का परिवार (90 करोड़ पाउंड संपत्ति) 17वें नंबर पर हैं, जिनकी संपत्ति में तकरीबन 10 करोड़ पाउंड की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इस सूची को जारी करने वाले एशियन मार्केटिंग ग्रुप (एएमजी) के एक्जीक्यूटिव एडिटर शैलेश सोलंकी ने कहा कि विशेषज्ञों की टीम से तैयार कराई गई यह सूची ब्रिटेन में एशियाई अमीरों की निर्णायक निर्देशिका है।
सात नए अमीर शामिल हुए सूची में
पिछले साल के मुकाबले इस बार सूची में 7 नए उद्योगपति घरानों के नाम शामिल हुए हैं। इनमें होटल व्यवसाय से जुड़े जोगिंदर सेंगर और उनका बेटा गिरीश सेंगर शामिल हैं, जिन्हें 30 करोड़ पाउंड की संपत्ति के साथ 40वां स्थान मिला है।
एशियाई अमीर
101 एशियाई मूल के ब्रिटिश उद्योगपतियों को शामिल किया गया है सूची में
85.2 अरब पाउंड है सूची में शामिल सभी उद्योगपतियों की संयुक्त संपत्ति
05 अरब पाउंड हर साल औसतन बढ़ रही है उद्योगपतियों की संयुक्त संपत्ति