फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Governor Tripathi poem will be used as song

फिल्मी गीत बनेगी राज्यपाल की कविता

Thu, 20 Oct 2016 09:06 PM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 20 Oct 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Governor Tripathi poem will be used as song
Kesarinath Tripathi

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी की एक कविता अब दो भाषाओं में बनने वाली एक फिल्म में गीत बनेगी। त्रिपाठी एक मशहूर कवि हैं। इस गीत को स्वर देंगे केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो। राष्ट्रीय फिल्म व टेलीविजन संस्थान (एफटीटीआई), पुणे के निदेशक गजेंद्र चौहान फिल्म में डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन


बांग्ला में इस फिल्म का नाम ज्वार भाटा होगा और हिंदी में रिश्ते। राज्यपाल ने बताया कि फिल्म के निदेशक ने उनसे मुलाकात कर अपनी कहानी सुनाई और मेरी एक कविता को गीत के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने अपनी कविता के फिल्म में इस्तेमाल पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान वे भी मौजूद रहेंगे। कोलकाता के फिल्म निर्माता मिलन भौमिक उक्त फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


भौमिक ने बताया राज्यपाल की ओर से फिल्म में अपनी कविता के इस्तेमाल की अनुमति पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि उक्त कविता फिल्म की थीम से पूरी तरह मेल खाती है। भौमिक के मुताबिक यह फिल्म देशभक्ति और राष्ट्रीय मूल्यों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि मौजूदा व्यवस्था के तहत किस तरह देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान करने वाले एक पूर्व सैन्य अधिकारी को किसी राजनेता से कम पेंशन मिलती है। राज्यपाल की कविता में उस सैन्य अधिकारी की पीड़ा झलकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed