फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Good News Allahabad to Jammutavi Udampur direct Train service

इलाहाबाद से आसान होगी वैष्णो देवी के दरबार की राह

Wed, 08 Feb 2017 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
Good News Allahabad to Jammutavi Udampur direct Train service

वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी। इलाहाबाद से वैष्णो देवी की राह आसान होने जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) 10 जून से इलाहाबाद जंक्शन से जम्मूतवी-ऊधमपुर के लिए सीधी ट्रेन चलाने जा शुरू करने जा रहा है। इसका संचालन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को होगा। ट्रेन दिन में 2.45 बजे यहां से रवाना होगी और अगले दिन 11.50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

विज्ञापन


इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस के चलने के बाद मां वैष्णो देवी का दर्शन करने जाने के लिए इलाहाबादियों को दिल्ली या लखनऊ से ट्रेन पकड़ने नहीं जाना पड़ेगा। अभी तक जम्मू जाने के लिए इलाहाबाद से मूरी एक्सप्रेस इकलौती ट्रेन है। यह ट्रेन टाटा नगर से जम्मूतवी के बीच चलती है। इसमें इलाहाबाद के लिए ज्यादा कोटा भी नहीं है। मूरी एक्सप्रेस का रूट भी काफी लंबा है। 

विज्ञापन

इलाहाबाद से बड़ी संख्या में लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं।

Good News Allahabad to Jammutavi Udampur direct Train service

यह ट्रेन अमृतसर होकर चलती है, जिसकी वजह से जम्मू पहुंचने में चार घंटे अधिक लगते हैं। इलाहाबाद से बड़ी संख्या में लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में इलाहाबाद से जम्मू के  बीच सीधी ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कानपुर से जम्मूतवी-ऊधमपुर पर जाने वाली ट्रेन का इलाहाबाद तक विस्तार करने का प्रस्ताव पिछले वर्ष की रेलवे बोर्ड को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिली है। 

गाड़ी संख्या 24155 इलाहाबाद ऊधमपुर एक्सप्रेस मंगलवार और शनिवार को दिन में 2.45 बजे जंक्शन से रवाना होकर कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुर, मेरठ सिटी, मुजफ्फनगर, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट होकर अगले दिन 11.50 बजे जम्मूतवी और वहां से दिन में 12.05 बजे चलकर 1.30 बजे ऊधमपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 24156 बुधवार और रविवार को ऊधमपुर से शाम 4.20 बजे रवाना होकर 5.25 बजे जम्मूतवी और वहां से 10 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर अगले दिन दोपहर तीन बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed