फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   GB Road Case, Maulana Abdi attack mla ashfaq

जीबी रोड सेक्स रैकेटः 'जिसे मैंने टिकट दिलाया, वही विधायक कर रहे बदनाम'

Thu, 08 Sep 2016 05:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी धनौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी धनौरा Updated Thu, 08 Sep 2016 05:10 AM IST
विज्ञापन
GB Road Case, Maulana Abdi attack mla ashfaq
- फोटो : amarujala

सेक्स रैकेट सरगना आफाक बाकरी संग फोटो सामने आने से विवादों में घिरे मौलाना जावेद आब्दी ने पार्टी के एक विधायक पर जमकर निशाना साधा। विवाद में अपना नाम घसीटे जाने के पीछे उनका हाथ बताया और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।

विज्ञापन


विधायक एम. चंद्रा के आवास पर बुधवार को मीडिया से मुखातिब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन ने इशारों ही इशारों में नौगावां सादात विधायक अशफाक अली खां पर प्रहार किया। कहा कि, उन्होंने नेताजी से सिफारिश कर जिन्हें विधानसभा का टिकट दिलाकर विधायक बनवाया, वही मुझे बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि, विधायक की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है, इसलिए उनका नाम इस प्रकरण में घसीटकर वे उनकी छवि को भी धूमिल कराने की राजनीतिक साजिश रच रहे हैं। आगामी चुनाव में उन्हें अपनी स्थिति का पता लग जाएगा। आब्दी ने कहा कि सारे प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री को दे दी गई है। विधायक के खिलाफ पार्टी से कार्रवाई कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बग्घी पर बैठाकर मौलाना आब्दी को घुमाया

GB Road Case, Maulana Abdi attack mla ashfaq
आफाक - फोटो : amarujala
आफाक प्रकरण में किसी भी जांच का स्वागत
मौलाना आब्दी ने आफाक प्रकरण में किसी भी जांच का स्वागत किया है। कहा कि वे धार्मिक व्यक्ति होने के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। इस दौरान सैकड़ों लोग उनके संपर्क में आते हैं। सभी के चरित्र के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है।

मौलाना ने कहा कि मरते दम तक वह ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जिससे उनकी पार्टी और परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़े। इस अवसर पर विधायक एम चंद्रा ने भी उन पर लगाए जा रहे आरोपों की निंदा की। इससे पहले यहां पहुंचने पर मौलाना जावेद आब्दी का जोरदार स्वागत किया।

दिल्ली से नौगावां स्थित घर जा रहे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी का अतरासी कलां गांव में जबरदस्त स्वागत किया गया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि सपा दोबारा से सत्ता में आएगी। कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं।

बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे मौलाना जावेद आब्दी अतरासी कलां गांव स्थित जफर अली के आवास पर पहुंचे। जहां पर उनका फूल मालाएं पहनाकर जबरदस्त इस्तकबाल किया गया। इसके बाद उनको बग्घी में बैठाकर ढोल नंगाड़े बजाते हुए पूरे गांव में घुमाया गया।

आफाक के गुर्गों के चंगुल में तो नहीं उझारी से गायब दो युवतियां!

GB Road Case, Maulana Abdi attack mla ashfaq

हरेक कार्यकर्ता व ग्रामीण ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मौलाना ने कहा कि लोगों की साजिशों को किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सपा की लोकप्रियता बढ़ने से विपक्षियों में घबराहट है।

हसनपुर। उझारी कस्बे की रहने वाली दो युवतियां पिछले तीन माह से गायब हैं। दोनों युवतियों ने कस्बे के ही एक युवक को प्रेमी बताते हुए हंगामा कर दिया था। मामला थाने पहुंचा था। कस्बे के लोगों के मुताबिक बात बिगड़ती देख खुद आफाक दिल्ली से उझारी पहुंचा था और तीन लाख रुपये लड़की को देकर मुंह बंद कराया था।

उसके बाद से दोनों युवतियां रहस्यमयी ढंग से गायब हो गईं। लोगों को आशंका है कि युवतियां कहीं आफाक के गुर्गों के चंगुल में तो नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed