{"_id":"6054ad498ebc3ee63965e57a","slug":"farmers-organisations-are-busy-preparing-for-the-bharat-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली और बैसाखी के सहारे अब किसान आंदोलन का भविष्य, भारत बंद की तैयारी में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली और बैसाखी के सहारे अब किसान आंदोलन का भविष्य, भारत बंद की तैयारी में जुटे किसान
Fri, 19 Mar 2021 07:25 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:25 PM IST
सार
किसान नेताओं ने अमर उजाला को बताया कि 23 मार्च को हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों से किसानों के जत्थे 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस पर दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर पहुंचेंगे...
विज्ञापन
ट्रैक्टरों से पहुंचे किसान
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। 26 मार्च को भारत बंद के बाद होली और वैसाखी पर भी किसानों ने देशव्यापी प्रदर्शन करने की घोषणा की है। होली पर किसान संगठन होलिका दहन की जगह कृषि कानून की प्रतियां जलाएंगे।
विज्ञापन
वहीं वैसाखी पर हजारों किसान बॉर्डर पर जुटेंगे। हालांकि दिल्ली की सीमाओं पर कम होती भीड़ से भी किसान संगठन चिंतित नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि अभी भीड़ जरूर कम हो रही है, लेकिन आगामी त्यौहार के सहारे आंदोलन को फिर से खड़ा करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने अमर उजाला को बताया कि 23 मार्च को हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों से किसानों के जत्थे 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस पर दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर पहुंचेंगे। होली के त्योहार को लेकर संगठन की तैयारी हो चुकी है। होली पर गांवों से हजारों किसान दिल्ली की बॉर्डर जुटेंगे। सभी मिलकर यहां शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा बैसाखी पर भी किसान बॉर्डर पर जुटेंगे। हर गांव से कम से कम दस किसानों को आंदेालन में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। सभी बॉर्डर से कम होती भीड़ किसान संगठनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हर प्रदर्शन स्थल पर गिने चुने ही लंगर चल रहे हैं। इसके अलावा अधिकांश जत्थे भी खाली हो गए हैं। दिल्ली में बढ़ती गर्मी के कारण भी किसानों की संख्या कम हो रही है।
इधर, किसानों का सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। भारत बंद के लिए किसान संगठनों ने लोगों से समर्थन मांगना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि ये बंद शांतिपूर्ण तरीके से होगा। इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की परेशानी खड़ी करेगा तो उसे सीधे पुलिस संगठन के पास सौंप दिया जाएगा।