फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dhanbad Judge murder case, High Court said does CBI want to drop the case

धनबाद में जज की हत्या का मामला: हाईकोर्ट ने कहा- क्या सीबीआई केस छोड़ना चाहती है

Sun, 23 Jan 2022 06:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रांची
एजेंसी, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Jan 2022 06:28 AM IST
सार

नार्को रिपोर्ट में आरोपी मान रहे हैं कि वे जज को टक्कर मारने से पहले जानते थे , तो सीबीआई क्यों इस बात पर अड़ी हुई है कि उन्हें जज की पहचान पहले से पता नहीं थी? 

विज्ञापन
Dhanbad Judge murder case, High Court said does CBI want to drop the case
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

धनबाद में जज की हत्या के केस में झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि मुख्य साजिशकर्ता को सामने लाकर सजा दी जाए। झारखंड आतंकवाद प्रभावित रहा है, लेकिन जज पर हमला पहले कभी नहीं हुआ। पूरे देश की नजरें इस मामले पर है। 

विज्ञापन


सीबीआई की ओर से पेश हुए एडिशनल सोलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि सीबीआई के अलावा एनआईए एक योग्य जांच एजेंसी है, उसे यह केस सौंपा जा सकता है। इस पर हाईकोर्ट ने प्रतिप्रश्न किया, 'क्या खुद सीबीआई यह केस छोड़ना चाहती है?'
विज्ञापन


खुद हाईकोर्ट जांच में यह 5 खामियां सामने रखीं 

  • नार्को रिपोर्ट में आरोपी मान रहे हैं कि वे जज को टक्कर मारने से पहले जानते थे , तो सीबीआई क्यों इस बात पर अड़ी हुई है कि उन्हें जज की पहचान पहले से पता नहीं थी? 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सीबीआई कहती है कि जज आनंद की हत्या उनके मोबाइल फोन के लिए हुई, ऐसा है तो उनका फोन कहां हैं? आरोपी गिरफ्त में हैं, तो फोन क्यों नहीं मिला?
  • चार महीने बाद सीबीआई ने एक और नार्को विश्लेषण करवाने की बात कही है। इस बार आरोपियों ने कुछ और कहा, तो कौन सा विश्लेषण सही माना जाएगा ? क्यों सीबीआई आरोपियों को बचाना चाहती है ? 
  • जिस ढंग से जज की हत्या हुई , यह साफ लगता है कि आरोपियों ने पहले रेकी की थी। लेकिन सीबीआई कहती है कि आरोपियों व किसी अन्य में हत्या से पहले कोई संपर्क नहीं हुआ, न रेकी हुई।
  • पिछले साल 28 जुलाई को हुई इस घटना के कई महीनों बाद भी सीबीआई कोई निष्कर्ष नहीं दे सकी है, उसकी विश्वसनीयता पर हमें शक होता है। क्या वह इस मामले को हिट एंड रन में बदलना चाहती है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed