फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi High court issued notice to delhi deputy chief minister Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया पर चुनाव में तथ्य छुपाने के आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Fri, 28 Feb 2020 03:40 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 28 Feb 2020 03:40 PM IST
सार

  • आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने चुनावी हलफनामे में छिपाई जानकारी।
  • पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाने में दर्ज है एक एफआईआर

विज्ञापन
Delhi High court issued notice to delhi deputy chief minister Manish Sisodia
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी रविंदर सिंह नेगी ने मनीष सिसोदिया पर चुनाव में तथ्य छुपाने के आरोप लगाए हैं। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


उन्हें अदालत में पेश होकर मामले पर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। नेगी ने इसे स्वच्छ चुनाव प्रक्रिया का उल्लंघन बताते हुए दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विधायक पद पर चयन को खारिज किये जाने की मांग की है। 

विज्ञापन

 

मनीष सिसोदिया के खिलाफ इसी मामले में एक अन्य उम्मीदवार प्रताप चंद्र ने भी सवाल उठाए थे। प्रताप चंद्र के मामले की सुनवाई के दौरान भी इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला 

आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया पर कथित तौर पर  चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर दर्ज एक केस की जानकारी छुपाने का आरोप है। इससे संबंधित वाद पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी थाने में एफआईआर संख्या 696/2013 के रूप में दर्ज है।



आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने अपनी पार्टी की एक कार्यकर्ता की मौत के बाद उसका शव तिरंगे से लपेट दिया था। ऐसा करते हुए भी राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देने के लिए तय किये गए मानकों का पालन नहीं किया गया। यह राष्ट्रध्वज की नियमावली के तहत दंडनीय अपराध है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed