{"_id":"5e4229cc8ebc3ee61845cc78","slug":"delhi-election-results-2020-live-updates-election-commission-of-india-news-bjp-aap-winner-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आप को प्रचंड बहुमत, भाजपा आठ सीटों पर सिमटी: चुनाव आयोग का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आप को प्रचंड बहुमत, भाजपा आठ सीटों पर सिमटी: चुनाव आयोग का आंकड़ा
Tue, 11 Feb 2020 03:46 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 11 Feb 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020
- फोटो : Amar Ujala
देश के दिल दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) की ऐसी आंधी चली जिससे न सिर्फ भाजपा के मंसूबों पर पानी फिर गया बल्कि कांग्रेस भी पूरी तरह उजड़ गई। दिल्ली ने आप के ‘अच्छे बीते पांच साल’ के दावे पर मुहर लगाते हुए अगले पांच साल के लिए ‘लगे रहो केजरीवाल’ का जनादेश दिया। मंगलवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में आप ने ऐतिहासिक प्रदर्शन दोहराते हुए 70 में से 62 सीटें जीतकर सत्ता में जबरदस्त वापसी की।
वहीं, लोकसभा चुनाव में 57 फीसदी वोटों के साथ सभी सात सीटें जीतने वाली भाजपा पांच सीटों के फायदे के साथ सिर्फ आठ सीटों पर सिमट गई। दूसरी ओर, 15 साल दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस का पिछली बार की ही तरह इस बार भी खाता नहीं खुला है। राष्ट्रीय राजधानी की जनता ने भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, आतंकवादी, अराजक, टुकड़े-टुकड़े गैंग, गोली मारो और बिरयानी खिलाने जैसे भड़काऊ नारों की जगह बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों पर वोट दिया।
यही कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में 95 फीसदी सीटें जीतकर इतिहास रचने वाली आप ने फिर 90 फीसदी सीटें जीतकर वापसी की है।नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत के लिए दिल्ली की जनता को बधाई दी।