फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   delhi election 2020: BJP blamed maharashtra govt and congress for onion price rise

भाजपा का अजीबोगरीब तर्क, कांग्रेस और आप के कारण बढ़े प्याज के दाम

Tue, 14 Jan 2020 07:40 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 14 Jan 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: BJP blamed maharashtra govt and congress for onion price rise
Minakshi lekhi - फोटो : AmarUjala

खुदरा क्षेत्र में आई रिकॉर्ड तोड़ महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। लेकिन भाजपा को लगता है कि प्याज के दामों में बढ़ोतरी केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से नहीं, बल्कि कांग्रेस की वजह से हो रही है।

विज्ञापन


पार्टी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि देश में प्याज की जरूरतें महाराष्ट्र से पूरी होती हैं। लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार बन जाने से जानबूझकर वहां से प्याज की सप्लाई नहीं की जा रही है, जिसकी वजह से देश में प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


लेखी ने कहा कि इसके लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी भी बराबर की जिम्मेदार है, क्योंकि वह दिल्ली में प्याज की कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों पर जानबूझकर  नकेल नहीं लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर मंगलवार को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केंद्र सरकार पर महंगाई से निपटने का आरोप लगाना सही नहीं है क्योंकि भाजपा के दौर में महंगाई दर सबसे कम रही है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में महंगाई दर दो से तीन फीसद के दर पर रही है, जबकि यूपीए सरकार के दौरान महंगाई अपने रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी थी और एक समय यह 157 फीसदी तक पहुंच गई थी।


लेखी ने कहा कि केंद्र सरकार ने विदेश से प्याज मंगवाकर इसकी कमी दूर करने की कोशिश की है और अब प्याज के दाम कम होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्याज की कीमतें काबू में आ जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed