फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CUH Recruitment 2024 for Non-Teaching Posts: Check Eligibility, Application Process And More

CUH Job 2024: सीयूएच में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; अंतिम तिथि से पहले भर दें फॉर्म

Sat, 14 Dec 2024 04:17 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 14 Dec 2024 04:17 PM IST
सार

CUH Job 2024: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यह भर्ती ग्रुप ए, बी और सी श्रेणी के लिए निकाली गई है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
CUH Recruitment 2024 for Non-Teaching Posts: Check Eligibility, Application Process And More
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUH Recruitment 2024: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUH) ने विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप ए, बी और सी सहित कुल 26 पद भरे जाने हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 दिसंबर, 2024 तक या उससे पहले इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 26 पदों को भरना हैं। इनमें ग्रुप ए 03, ग्रुप बी 8 और सी के 13 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वैकेंसी के लिए पदों की यह संख्या अस्थायी है यानी कि यह संख्या घट और बढ़ भी सकती है। विश्वविद्यालय बिना कोई कारण बताए भर्ती प्रक्रिया को संशोधित/पुनर्निर्धारित/रद्द/निलंबित/वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना में उल्लिखित पदों के अनुसार पात्रता पूरी करनी चाहिए।
MTS: उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए या आईटीआई पास होना चाहिए। पदों की शैक्षिक योग्यता/पात्रता विवरण के लिए अधिसूचना चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित/ओबीसी (NCL)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्लूडी और महिला उम्मीदवारों को 1500 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें, भुगतान किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cuhimachal.ac.in) पर जाएं। 
  • अब सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें। 
  • इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। 
  • आवेदन पत्र जमा कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed