फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Youth committed suicide due to threat

एएसआई और शराब ठेकेदार पर धमकी से डरे युवक ने मौत को गले लगाया

Fri, 11 Aug 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 11 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide due to threat
फाइल
फरीदाबाद के सारन गांव निवासी ड्राई फ्रूट कारोबारी भरत ने बृहस्पतिवार दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई मनोज कुमार ने मुजेसर थाने में तैनात एएसआई ओम प्रकाश और शराब ठेकेदार लाला पर भाई को प्रताड़ित कर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने फिलहाल एफआईआर नहीं दर्ज की है लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन


मनोज के अनुसार उनका भाई भरत शराब पीने का शौकीन था। 22 जुलाई को भरत शराब ठेकेदार लाला के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। लाला की पिटाई से भरत के हाथ का अंगूठा और उंगली टूट गई। उसने ठेकेदार के खिलाफ मुजेसर थाने में शिकायत दी थी। आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बाद से लाला और मुजेसर थाने का एएसआई ओमप्रकाश उसके भाई पर समझौते का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


मनोज के मुताबिक 9 अगस्त को एएसआई और ठेकेदार उसके भाई को जबरदस्ती कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। रात में घर पहुंचा भरत बहुत डरा हुआ था। उसने मनोज को बताया कि एएसआई और ठेकेदार ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए उसको बहुत पीटा। शिकायत वापस नहीं लेने पर दुष्कर्म आदि के केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाने के बाद उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर भरत को खाने के लिए बुलाने उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शरीर फांसी के फंदे पर लटकता मिला।   थाना प्रभारी वेदप्रकाश का कहना है कि अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है। जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed