{"_id":"596dc43b4f1c1bb9158b45f9","slug":"women-went-to-met-fiance-gang-raped-by-four-men","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर से मिलने गई थी युवती, दोस्तों ने रेप कर बनाया वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर से मिलने गई थी युवती, दोस्तों ने रेप कर बनाया वीडियो
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 18 Jul 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
गोरखपुर के महुली क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर मंगेतर से मिलने गई युवती से चार युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। सोमवार को मामला थाने पर पहुंचा तो पुलिस सकते में आ गई। देर शाम चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। घटना रविवार रात की है।
19 वर्षीय पीड़िता क्षेत्र के गांव में ब्याही अपनी बहन के घर 13 जुलाई को गई थी। युवती की शादी बहन के पड़ोस गांव के रहने वाले एक युवक के साथ तय है। उसका मंगेतर मुंबई जाने वाला था। इस कारण वह मंगेतर से मिलने वह बहन के घर गई थी।

Trending Videos
कमरे में मंगेतर के साथ अकेली थी तभी...
आरोप है कि 16 जुलाई की रात लगभग आठ बजे बहन के घर के कमरे में अपने मंगेतर से बातचीत कर रही थी। उसी दौरान बहन के गांव के रहने वाले परवेज, रिजवान, नूरुद्दीन और अफसर जबरिया उसका दरवाजा खुलवाने लगे।
युवती ने मंगेतर को कमरे में छिपा कर दरवाजा खोल दिया। मंगेतर को भगाकर आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बहन की सास ने जब उसे बचाने का प्रयास किया, तो युवकों ने उन्हें मारपीट कर दूसरे कमरे बंद कर दिया। रात आठ बजे से लेकर रात दो बजे तक आरोपी मनमानी करते रहे। प्रभारी एसओ एसबी सिंह ने बताया कि मामले के चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।