फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women suicides after morphed picture posted on facebook

फेसबुक पर अपनी अश्लील तस्वीर देखकर युवती ने किया सुसाइड

Wed, 29 Jun 2016 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
women suicides after morphed picture posted on facebook
सुसाइड - फोटो : getty

21 वर्षीय युवती ने फेसबुक अपनी फर्जी तस्वीर देखकर आत्महत्या कर ली। इस तस्वीर में युवती को गलत ढंग से दिखाया गया था। मामले पर कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने जान दे दी।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, मामला तमिलनाडु के सलेम जिले का है। 23 जून को युवती की बनावटी अश्लील तस्वीर फेसबुक पर डाली गई थी। इस ‌बारे में युवती ने अपने पिता से बताया तो उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। पिता ने पड़ोस के जिस लड़के पर आरोप लगाया पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ के बाद जल्द ही उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस पर जिले के एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता को जिस युवक पर संदेह था उससे पूछताछ में पता चला कि वह इस काम में शामिल नहीं था। पुलिस ने कहा कि फेसबुक पर यह तस्वीर किसने डाली है इसकी जांच के लिए साइबर सेल को कुछ वक्त चाहिए। लेकिन रविवार को युवती की एक और अश्लील तस्वीर सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के फोन नंबर के साथ आई दूसरी अश्लील तस्वीर

women suicides after morphed picture posted on facebook

पुलित जांच कर बनावटी तस्वीर अपलोड करने वाले आरोपी के पास पहुंच पाती उससे पहले रविवार को युवती की दूसरी अश्लील तस्वीर सामने आ गई। इस तस्वीर पर युवती के पिता का फोन नंबर भी दिया गया था।

लगातार सोशल मीडिया पर दूसरी अश्लील तस्वीर आने से युवती ने खुद को अपमानित महसूस किया। वह इस बेइज्जती को बर्दास्त नहीं कर पाई और फांसी लगाकर जान दे दी।

युवती के घर वाले का जब काम पर बाहर थे तब युवती ने छत के पंखे से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर युवती को निकट के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवती के आत्महत्या पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कहा कि आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि युवती के परिजनों ने आत्महत्या के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो उसकी जान  नहीं जाती।

बताया जा रहा है कि घर वालों ने युवती की तस्वीर एक मैट्रीमोनियल साइट पर दी थी ताकि उसके लिए वर तलाशा जा सके। लेकिन किसी ने यहां से तस्वीर और फोन नंबर उठाकर उसका दुर्पयोग कर लिया।

एक महीने में 11 लड़कियों की जा चुकी है जान

women suicides after morphed picture posted on facebook

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में पिछले एक महीने में 11 लड़कियों की जान जा चुकी है। राज्य की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने मंगलवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई और मामले का संज्ञान लिया।

इस घटना से पहले शुक्रवार को एस स्वाती नाम की 24 वर्षीय महिला इंजीनियर एक रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार करने के दौरान अगवा कर लिया गया और फिर चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

इससे पहले यहां कई महिलाओं और युवती पर बर्बर हमले हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed