फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women asked for divorce to husband in Kaushambi

सिंदूर मिटाते हुए कुछ ऐसा बोली विवाहिता, सिपाही पति के होश उड़े

Fri, 15 Sep 2017 11:19 PM IST
amarujala.com- Presented By: शारुख खान
amarujala.com- Presented By: शारुख खान Updated Fri, 15 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
women asked for divorce to husband in Kaushambi
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक विवाहिता ऐसा कदम उठा सकती है, उसके पति ने जिंदगी में कभी सोचा भी नहीं होगा। पत्नी की इस हरकत से सिपाही पति के होश उड़ गए। विवाहिता ने अपनी मांग का सिंदर अपने पति के सामने मिटाया और बोली कि अब मेरे और तुम्हारे बीच कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की है। सरायअकिल के बकोढ़वा गांव की रहने वाली एक युवती ने अपने पति से रिश्ता तोड़ दिया। मां-बाप के घर रहकर जिंदगी बीताने की बात कहकर उसने ससुराल आने से मना कर दिया। पत्नी की इस हरकत से परेशान सिपाही ने एसपी से गुहार लगाकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- महिला बोली- किसी भी हाल में नहीं रहूंगी पति के साथ, चाहिए मुझे तलाक 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोखराज थाना इलाके के रोही खल्लाबाद के रहने वाला रविकुमार यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। इन दिनों उसकी पोस्टिंग बांदा जिले में है। तीन साल पहले उसकी शादी सरायअकिल के बकोढ़वा गांव में हुई थी। छुट्टी पर आने के बाद वह पत्नी को लेने ससुराल गया था। पत्नी से साथ चलने को कहा तो वह आगबबूला हो गई और जाने से इंकार कर दिया। 

women asked for divorce to husband in Kaushambi
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
सिपाही ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की। लेकिन गुस्साई पत्नी ने अपनी मांग का सिंदूर उसके सामने मिटाते हुए कहा कि आज से यह रिश्ता यहीं खत्म है। अब वह किस हैसियत से उसको अपने साथ लेकर जाएगा।

पढ़ें:- हिंदू बताकर मोहब्बत, धमकी देकर शादी फिर दोस्तों को सौंपी पत्नी

पत्नी की इस हरकत से सिपाही के होश उड़ गए। वह हैरान था कि आखिर ऐसा किया क्यों? ससुरालियों ने भी कोई पहल नहीं की तो वह वापस चला आया। पत्नी की बेवफाई से परेशान सिपाही जिला मुख्यालय आया और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने सरायअकिल कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed