फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   women asks for divorce accuses that husband is drinker and gamester

महिला बोली- किसी भी हाल में नहीं रहूंगी पति के साथ, चाहिए मुझे तलाक 

Fri, 15 Sep 2017 05:14 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Fri, 15 Sep 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
women asks for divorce accuses that husband is drinker and gamester
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक महिला ने अपने पति से तलाक लेना चाहती है। महिला ने जो जिस मुद्दे को तलाक का आधार बनाया उसे जानकर आपक चौंक जाएंगे। जानिए ऐसी वो कौन से वजह है, जिससे महिला ने परेशान होकर ये कदम उठाया है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है। कैंट के सदर बाजार इलाके में रहने वाली एक महिला ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से गुहार लगाई है कि वो अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, उसे तलाक चाहिए। 
विज्ञापन


पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कोई गुंजाइश न रहे तो मिल सकता है तुरंत तलाक
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाक की वजह उसने अपने पति की आदतें अच्छी ना होना बताया है। आरोप है कि उसका पति शराब पीता और जुआ भी खेलता है। जब इसका वो विरोध करती है तो उससे मारपीट की जाती है। 

आरोप है कि करीब तीन साल पहले आरोपी ने उसे दो बेटियों के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया था। अब उसे जान का खतरा है। इसलिए वो अब किसी भी सूरत में उसके साथ नहीं रहेगी। फरहत ने पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है। 

women asks for divorce accuses that husband is drinker and gamester
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पीड़ित महिला के मुताबिक 10 फरवरी 2008 को उसकी शादी मोहल्ला बाग ब्रगटान के रहने वाले बृजेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही बृजेश की गलत आदतों की वजह से उसका मनमुटाव होने लगा। उसने तमाम कोशिशें की, लेकिन बृजेश की आदतें नहीं सुधरीं। वह मायके से पैसा लाने को कहने लगा। 

पढ़ें: घर बैठे महिला को दिया तीन तलाक और नाबालिग से कर लिया निकाह

विरोध करने पर मारपीट करता था। बृजेश के साथ रहने पर उसने दो बेटियों को जन्म दिया। सास और ननद को बेटियां पसंद नहीं थी। उन्होंने भी उस पर जुल्म करने शुरू कर दिए। 25 जून 2013 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। पति अब भी उसे लगातार धमका रहा है। उसे कोई खर्च नहीं देता है। 

वह उसकी बेटियों को अगवा कर सकता है। बृजेश के साथ उसे किसी भी हाल में नहीं रहना है। उसे तलाक दिला दो। फरहत ने तनु को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कराकर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed