{"_id":"5858b0124f1c1b2064e399e1","slug":"woman-threw-five-years-old-girl-in-qurral-from-15th-flor-in-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल की बेटी पर निकाला गुस्सा, 15वीं मंजिल से नीचे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कांस्टेबल की बेटी पर निकाला गुस्सा, 15वीं मंजिल से नीचे फेंका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
कभी-कभी कुछ झगड़ों का ऐसा अंजाम कुछ ऐसा होता है, जिसकी कीमत घर के मासूमों तक को चुकानी पड़ती है। मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक महिला ने बच्ची को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया। एक महिला अपनी पड़ोसी से झगड़े के बाद कुछ इस कदर नाराज हुई कि उसने उसकी पांच साल की बेटी को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मारी गई बच्ची की मां एक ट्रैफिक कांस्टेबल है और उसकी पड़ोस में रहने वाली महिला से किसी बात पर बहस हो गई। इस दौरान दोनों के बीच इतनी तेज कहासुनी हुई कि आस-पास रहने वाले लोग भी इस लड़ाई को देखकर स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
Trending Videos
कहासुनी बाद वापस लौटी और बच्ची को फेंक दिया नीचे
लेकिन, मामला सिर्फ कहासुनी शांत नहीं हुआ। कांस्टेबल महिला की पड़ोसन थोड़ी बाद वापस आई और उसने बच्ची को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। बच्ची को अफरा-तफरी में नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।