फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman kills newborn boy as she wanted daughter

मां ने बच्ची की चाह में 24 दिन के बेटे का गला काटा, मौत से हड़कंप

Thu, 07 Apr 2016 08:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 08:03 PM IST
सार

  • पहला बेटा मृत पैदा हुआ था, उसके पांच साल बाद दूसरा बेटा हुआ
  • तीसरी दफे सभी को घर में बेटी के आने की उम्मीद थी, जो नहीं हुआ
  • परिवार के तानों से आजिज आकर मां ने 24 दिन के बेटे की हत्या कर दी
  • दाढ़ी वाले ब्लेड से रेत दिया मासूम का गला, पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
Woman kills newborn boy as she wanted daughter
तीसरी बार बेटे का जन्म हुआ तो मां ने उसे मौत की नींद सुला दिया - फोटो : demo

विस्तार

24 दिन के बच्चे ने सही से आंखें खोलना भी नहीं सीखा था और उसकी ही मां ने उसे मौत की नींद सुला दिया। सोचकर ही बदन सिहर उठता है कि क्या कोई मां ऐसी भी हो सकती है जो अपने ही कलेजे के टुकड़े बेरहम मौत दे? हैदराबाद की 30 वर्षीय पूर्णिमा पर अपने ही नवजात को मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नेरेदमेट इलाके में रहने वाली पूर्णिमा ने तीन हफ्ते पहले लड़के को जन्म दिया था। पूर्णिमा ने तीसरी दफे बेटे को जन्म दिया था। हलांकि पूर्णिमा पहला बेटा मृत पैदा हुआ था। दूसरा उसके पांच बरस बाद हुआ था। इस बार पूर्णिमा बच्ची की किलकारियां सुनने के लिए उत्साहित थी। घरवाले भी घर में बेटी को देखने के लिए आतुर थे। लेकिन जब बेटे का जन्म हुआ तो पूर्णिमा डिप्रेशन में चली गई। 
विज्ञापन


घरवाले भी ताने पर ताने देने लगे। आरोप है कि पूर्णिमा ने नवजात की देखभाल से भी ध्यान हटा लिया। पुलिस की मानें तो पूर्णिमा ने अपने पति श्रीधर राजू से कहा कि वो बच्चे को किसी ऐसे दंपति को दे दे जिसे बेटा चाहिए हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार बीते मंगलवार की रात उस नवजात के लिए मनहूस साबित हुई। उसी की मां ने उसे दाढ़ी बनाने वाले ब्लेड से उसका गला काट दिया और सड़क पर तड़पते हुए छोड़ दिया।

'परिवार वालों के तानों से वो आजिज आ गई थी'

Woman kills newborn boy as she wanted daughter
'घरवाले बच्ची की किलकारियां सुनने को आतुर थे' - फोटो : demo

पुलिस की मानें को वारदात को अंजाम देने के बाद पूर्णिमा ने अपने पति श्रीधर राजू को फोन कर बताया कि कुछ चोरों ने उसका मंगलसूत्र छीना और बच्चे को मारकर भाग गए। 

श्रीधर राजू कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। वारदात की खबर लगते ही भागता हुआ बाताए गए मौका-ए-वारदात पर पहुंचा। 

श्रीधर राजू ने गला रेते गए नवजात को उठाया और सीधे सुरक्षा अस्पताल का रुख किया। वहां से डॉक्टरों ने गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने 24 महीने के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

आधी रात के वक्त पुलिस में शिकायत की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को पूर्णिमा के बार-बार बदलते बयानों पर संदेह हुआ। पुलिस वारदात की जगह पर जाकर देखा तो सड़क पर खून के निशान नहीं थे। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने भी ब्लेड से गला रेतने की पुष्टि की। आखिरकार पुलिस ने बुधवार को पूर्णिमा के खिलाफ अपने ही बच्चे की हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed