फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman killed son to save daughter-in-law from his beatings in mumbai

बेटे का मर्डर करने के बाद रातभर शव के पास बैठी रही मां, सवाल बहू का

Fri, 18 Aug 2017 09:48 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Aug 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
woman killed son to save daughter-in-law from his beatings in mumbai
फाइल
मुंबई में एक मां ने अपने बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मां रातभर उसके शव के साथ बैठी रही। सवाल बहू का था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी बहू को पिटाई से बचाने के लिए अपने बेटे की हत्या कर दी। महिला ने अपने बेटे की हत्या करने का गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

मुंबई की मानखुर्द पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला अपने तीन बेटों और बहूओं के साथ अम्बेडकर चाल में रहती है। उसका छोटा बेटे नदीम की शादी दो साल पहले इलाहाबाद से हुई थी। मृतक नदीम ड्रग्स लेता था और नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन


इस वजह से उसकी पत्नी करीब पांच महीने पहले उसे छोड़कर चली गई। लेकिन काफी मान मनव्वल के बाद सास अपनी बहू को वापस ले आई। 

woman killed son to save daughter-in-law from his beatings in mumbai
फाइल
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला यह नहीं चाहती थी कि उसकी बहू घर छोड़कर जाए। साथ ही उसने यह भी शर्त रखी की नदीम आगे से कभी उसे कुछ नहीं कहेगा। 

मंगलवार को मृतक की मां को शक था कि वो नशे में कुछ गलत कर सकता है। जब मृतक नदीम ड्रग्स के नशे में घर आया तो उसने देखा कि घर में मां के अलावा कोई नहीं था। इससे खफा मृतक नदीम ने अपनी मां को पिटाई शुरू कर दी। 

विवाद के बाद मृतक नदीम बेसुध होकर गिर गया। इस पर नदीम की मां ने दुपट्टे से गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जब नदीम की मौत हो गई तो महिला रातभर उलसके शव के साथ बैठकर रोती रही। बाद में महिला ने अपने बेटे की हत्या करने की बात कबूल कर ली। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed