फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman committed suicide after killing children in Pratapgarh

रात में मां के साथ सोए थे दोनों बच्चे, सुबह परिजनों ने देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 12 Oct 2017 01:38 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Thu, 12 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
woman committed suicide after killing children in Pratapgarh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
दो बच्चे अपनी मां के साथ रात को सही सलामत सोए थे। परिजनों सुबह कमरे में जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए मां और बच्चे के साथ क्या हुआ...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की है। बाघराय इलाके में घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने मंगलवार रात अपने दो मासूम बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


पढ़ें:- खेत पर काम करने गए थे दंपति, अचानक हुआ कुछ ऐसा हैरान रह गए गांववाले
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंची। दरवाजा तोड़कर तीनों का शव फंदे से नीचे उतारा गया। मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। 

बाघराय थाना क्षेत्र के रोर गांव निवासी नागेंद्र दुबे की शादी तीन वर्ष पहले लालगंज अझारा के समापुर जूड़ापुर गांव निवासी मंजू देवी (28) पुत्री मुरलीधर मिश्र से हुई थी। मंजू के पिता फोर्स में हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आए हैं। 

woman committed suicide after killing children in Pratapgarh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
आरोप है कि शादी के बाद से ही नागेंद्र पत्नी को एक लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। मंगलवार शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। मंजू ने फोन पर अपनी चचेरी बहन वंदना और मां गीता को घटना की जानकारी दी। इस पर उसकी मां ने सुबह पिता को उसके घर भेजने की बात कही थी। 

मां से बात करने की जानकारी होने पर नागेंद्र ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज मंजू बेटी वैष्णवी (2) व बेटे अमन (1) को लेकर कमरे में चली गई। रात में मंजू ने दोनों बच्चों को छत की धन्नी में तार के सहारे फांसी पर लटका दिया और खुद भी साड़ी का फंदा बनाकर उस पर झूल गई। 

सुबह नागेंद्र ने अंदर से बच्चों की आवाज नहीं आने पर उसने खुद न देखकर गांव के लोगों से चर्चा की। इसके बाद मंजू के मायके और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर देखा तो तीनों के शव फंदे से लटक रहे थे। 

ग्रामीणें की मदद से शव नीचे उतरवाए गए। मंजू के पिता मुरलीधर की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पति, सास और ननद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed