{"_id":"58d641a24f1c1ba06e1a50a1","slug":"woman-arrested-for-cheating-a-man-and-asking-for-fifty-lakh-rupees-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का अनोखा अंदाज, दुल्हन बनकर बनाती थी शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का अनोखा अंदाज, दुल्हन बनकर बनाती थी शिकार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 25 Mar 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसी दुल्हन जिसके लिए शादी बस एक खेल है। लेकिन उसका नया खेल का मैदान अब अहमदाबाद की जेल है। पुलिस ने उसे मुलुंड के रहने वाले तलाकशुदा शख्स को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस धोखेबाज महिला का नाम अंशु जैसल है, जिसे सीरियल दुल्हन के नाम से पहचाने जाना लगा है।
विज्ञापन
पेशे से व्यापारी रवि ब्रह्मभट्ट का आरोप है कि दोनों का एक बच्चा है, जिसे संभालने के लिए अंशु ने 50 लाख रुपये मांगे। रवि ने कहानी में बताया कि अंशु और उसकी शादी 2013 में हो गई थी। एक दिन उसने अंशु को अपनी मां से अपनी शादी रजिस्ट्रेशन न कर पाने की बात सुनी। पुरानी शादियां उसके रजिस्ट्रेशन की वजह थी।
विज्ञापन
रवि ने ये बात सुन ली और वो उससे सवाल करने लगा। अंशु घर छोड़कर चली गई, लेकिन रवि यहीं नहीं रुका। उसने परिवार के साथ मिलकर जांच करना शुरू कर दी। अखबार में अंशु की फोटो देने पर पूरा खुलासा हुआ और पता चला कि उसकी पहले भी कई शादियां हो चुकी है। रवि ने उसे वापस आने को कहा तो वो उससे बेटे की कस्टडी के लिए 50 लाख रुपये मांगने लगी। रवि के विरोध करने पर अंशु ने कहा कि पैसे दो नहीं तो बेटे को संड़को पर छोड़ देगी।
विज्ञापन