फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman alleged husband to force her for sleep with his father and doctor

संबंध बनाने में सक्षम नहीं था पति, पत्नी पर बनाया ससुर और डॉक्टर के साथ सोने का दबाव

Tue, 07 Nov 2017 12:21 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Nov 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
woman alleged husband to force her for sleep with his father and doctor

गुजरात के अहमदाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न सिर्फ रिश्ता बल्कि डॉक्टरी पेशे को भी शर्मसार कर दिया है। 25 साल की एक महिला के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्चे की चाहत में पति ने पत्नी पर ससुर और डॉक्टर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति के दोस्त ने किया महिला का यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


महिला ने ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति और ससुर ने डॉक्टर के साथ जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया था। महिला ने यह भी बताया कि मुंबई स्थित विरार निवासी उसका पति निकेश गिरि संबंध बनाने में शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है, इसलिए उसने बच्चा पाने के लिए ऐसा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर ने नशे में की संबंध बनाने की कोशिश

woman alleged husband to force her for sleep with his father and doctor

महिला सेल की एसीपी पन्ना मोमाया ने बताया कि, 'महिला की गिरि से शादी मार्च 2016 में हुई थी। शादी के बाद पहली रात को उसके पति ने उससे कहा था कि उसके घरवालों ने डिमांड के अनुसार दहेज नहीं दिया साथ ही ये भी बताया कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। एसीपी मोमाया ने कहा कि महिला का दावा है कि उसी रात डॉ. यादव भी कमरे के अंदर घुस आए लेकिन महिला द्वारा मना करने पर पति और आरोपी डॉक्टर ने उसे कमरे से बाहर निकाल दिया और महिला को पूरी रात बरामदे में बितानी पड़ा। 

पुलिस अधिकारियों ने महिला के ससुर पन्नालाल गिरि के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। आरोप है कि पन्नालाल गिरि नशे में धुत होकर कमरे में घुस आया और महिला के बगल में सोने लगा। उसने महिला को अपने निजी अंगों को छूने और संबंध बनाने का दबाव भी बनाया।

ये भी पढ़ें- घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा, मौत

हालांकि महिला ने कमरे से बाहर भागकर किसी तरह खुद को बचाया। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने अपने घरवालों को छह महीने ही इसके बारे में सब कुछ बताया था, लेकिन उसके ससुराल वाले उनके घर आकर डाइवोर्स पेपर पर साइन करवाने के लिए दबाव बनाने लगे और मना करने पर भयानक परिणाम भुगतने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed