फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband's friend did the sexual exploitation of women, report report

पति के दोस्त ने किया महिला का यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Nov 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Thu, 02 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Husband's friend did the sexual exploitation of women, report report
विवाहिता के साथ रेप
पति से संबंध सामान्य कराने का झांसा देकर बनाए संबंध
विज्ञापन

गर्भवती होने पर महिला से कही गर्भपात कराने की बात


पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य कराने का झांसा देकर एक युवक महिला का लंबे समय तक यौन शोषण करता रहा। महिला गर्भवती हो गई तो युवक ने उससे गर्भपात कराने के लिए कहा। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। एसपी के आदेश पर कोतवाली चौक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
कोतवाली चौक इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की उसके पति से अनबन हो गई थी। इसके बाद से पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। महिला अकेली रह रही थी। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके पति का दोस्त रजनीश गुप्ता उसके संपर्क में आया। उसने पति से सुलह कराने की बात कहकर नजदीकियां बढ़ा लीं। काफी समय तक महिला की उसके पति से सुलह नहीं हुई तो रजनीश ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। इससे महिला गर्भवती हो गई। महिला का कहना है कि गर्भवती होने के बाद करीब डेढ़ महीने पहले उसने रजनीश से शादी के लिए कहा। इस पर उसने शादी से इंकार कर दिया और गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया। महिला ने एसपी केबी सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने चौक कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला अनुसूचित जाति की है। ऐसे में इस मामले में जांच सीओ स्तर से होगी। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक पाल सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली चौक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed