फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Wife killed her Husband With lover in moradabad in uttar pradesh

अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था, इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगाया

Sun, 12 Nov 2017 07:13 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 12 Nov 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
Wife killed her Husband With lover in moradabad in uttar pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
पत्नी के अवैध संबंध थे। पति इसमें बाधा बन रहा था, इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर ठिकाने लगा दिया। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानिए पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। मैनाठेर कोतवाली इलाके के महमूदपुर माफी गांव से पांच सितंबर से लापता कंपनी कर्मी नारायण (35) की अवैध संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


पढ़ें:- जिसे दी थी कत्ल की सुपारी उसी ने मार डाला, वजह जान सकते में आई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर शनिवार दोपहर को मझोला के टीपीनगर में एक नाले से शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि महमूदपुर माफी गांव में रहने वाले नारायण सिंह की शादी 12 साल पहले ग्राम सौंदा थाना कुंदरकी में रहने वाली प्रेमवती से हुई थी। नारायण सिंह छह नवंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। 

Wife killed her Husband With lover in moradabad in uttar pradesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
कई दिन तक सुराग नहीं लगने पर उसके भाई सूखा राम ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें नारायण की पत्नी प्रेमवती और उसकी बहन के देवर और प्रेमी हेमराज को नामजद कराया था। जो कि संभल जिले के थाना नखासा के बटुआ गांव का रहने वाला है। 

पढ़ें:- दिल्ली के बिल्डर की हत्या, पेट्रोल छिड़ककर कार में जलाया

मैनाठेर पुलिस ने पहले प्रेमवती और राजकुमार को हिरासत लिया। पूछताछ में पुलिस को प्रेमवती ने बताया कि राजकुमार से चार साल से उसके अवैध संबंध थे। राजकुमार के अक्सर घर में आने का नारायण विरोध करता था और उसको दोनों के संबंधों पर शक हो गया था। 

पांच नवंबर की देर रात जब नारायण सिंह रात आठ बजे नौकरी से घर आकर सो गया तो रात को करीब 10 बजे फोन कर प्रेमवती ने राजकुमार को बुलाया। दोनों ने नारायण की गला दबाकर हत्या कर दी।

Wife killed her Husband With lover in moradabad in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके बाद दोनों रात को शव के पास बैठे रहे। छह नवंबर की सुबह शव को बोरी में भरा और गांव से बाहर निकल आया। रास्ते में एक मालवाहक को रुकवाया और बोरी में सब्जी बताकर शव को उसमें लाद लिया। 

पढ़ें:- युवक की बेरहमी से हत्या, बंद पड़े प्लास्टिक के बोरे को खोला तो इस हालत में मिला शव

इसके बाद शव को आरटीओ ऑफिस के निकट नाले में डालकर भाग गया। शनिवार की दोपहर में राजकुमार की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। राजकुमार का कहना है कि अगर वह नारायण की हत्या नहीं करता तो नारायण एक दिन उसकी हत्या करवा देता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed