{"_id":"59b77e754f1c1be47f8b64a8","slug":"why-ryan-international-founder-austine-pinto-facing-action-after-pradyuman-thakur-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन है रायन इंटरनेशनल ग्रुप के फाउंडर, जानें अब तक का सफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर कौन है रायन इंटरनेशनल ग्रुप के फाउंडर, जानें अब तक का सफर
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
आगस्टीन पिंटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। रायन इंटरनेशनल ग्रुप एक बड़ी संस्था है, जिसके देश-विदेश में सैंकड़ों स्कूल हैं। ऑगस्टीन एफ पिंटो इसके फाउंडर हैं। प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद से रायन ग्रुप सुर्खियों में है। जानिए इसके संस्थापक पिंटो के बारे में सबकुछ।
चेन्नै के लॉयाल कॉलेज से ग्रेजुएट ऑगस्टीन एफ पिंटो का जन्म कर्नाटक के मेंगलुरु में हुआ था। कर्नाटक के मेंगलुरु के रहने वाले पिंटो इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं।
विज्ञापन
चेन्नै के लॉयाल कॉलेज से ग्रेजुएट ऑगस्टीन एफ पिंटो का जन्म कर्नाटक के मेंगलुरु में हुआ था। कर्नाटक के मेंगलुरु के रहने वाले पिंटो इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं।
विज्ञापन
40 साल पहले मुंबई में खोला पहला स्कूल
मैडम पिंटो
- फोटो : self
रयान इंटरनैशनल ग्रुप का पहला स्कूल मुंबई के बोरीवली ईस्ट इलाके में 1976 में खुला। इसका नाम था- सेंट जेवियर्स हाई स्कूल। इसके बाद पिंटो ने पूरी मुंबई में कई और स्कूल खोले। इसके बाद देशभर और विदेशों में इस ग्रुप ने पैर पसारे। मुंबई की बात करें तो अंधेरी, चेंबूर, मलाड, गोरेगांव, कांदिवली, नेरुल, सानपाड़ा और खारघर आदि में इस ग्रुप के दर्जनभर स्कूल हैं।
कितने रायन ?
रायन इंटरनेशनल ग्रुप के तहत कई सारे ब्रैंडस हैं। जिनमें रायन इंटरनेशनल स्कूल, रायन ग्लोबल स्कूल, रायन फाउंडेशन, इंडियन मॉडल यूनाइटेड नेशंस और रायन शैलम प्रीस्कूल है। रायन के देशभर के 18 राज्यों में करीब 150 स्कूल हैं। इनमें 3 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं और करीब 15 हजार टीचर काम करते हैं।

कानून के शिकंजे में क्यों?
रायन पिंटो
रायन इंटरनेशनल स्कूल गुड़गांव में एक छात्र प्रद्युमन ठाकुर की हत्या के बाद स्कूल में छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठे। मामला गरमाया तो हरियाणा सरकार ने भी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
एक ओर जहां प्रद्युमन हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठी तो वहीं दूसरी ओर लोग स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग भी करने लगे। देखते-देखते मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंच गया। फिलहाल, मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने स्कूल ग्रुप के सीईओ रायन पिंंटों की गिरफ्तारी पर एक दिन के लिए रोक लगा दी है।