फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Whatsapp played important role in Mainpuri robbery case

व्हॉट्सऐप से करोड़ों की लूट पर फिरा पानी, 20 लाख लेकर फुर्र हुए बदमाश

Thu, 07 Apr 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी Updated Thu, 07 Apr 2016 06:18 PM IST
सार

  • बदमाशों ने पहले बैंक को लूटा फिर कैश वैन के आने का इंतजार करने लगे
  • अब तक बदमाश 20 लाख ही लूट पाए थे किसी ने व्हॉट्सऐप पर लूट उजागर कर दी
  • इससे पहले कि कैश वैन बैंक तक पहुंचती, मैसेज वायरल होने से मीडिया पहुंच गई
  • आनन-फानन में बदमाश हाथ आई 20 लाख की रकम लेकर फरार हो गए
  • कैश वैन लेट थी इसलिए लाखों की लूट हुई लेकिन करोड़ों की लूट बच गई

विज्ञापन
Whatsapp played important role in Mainpuri robbery case
व्हॉट्सऐप पर लूट का मैसेज वायरल, लाखों लूटे लेकिन करोड़ों बच गए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

आगरा से कैश लेकर आ रही गाड़ी अगर लेट नहीं होती तो सोमवार को केनरा बैंक से लूटी गई रकम एक करोड़ रुपये से अधिक होती।

विज्ञापन


वारदात यूपी के मैनपुरी की है। बदमाशों को बैंक कर्मियों की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। वे बैंक में लूट करने के बाद गाड़ी के आने का इंतजार कर रहे थे। लूट का मैसेज व्हॉट्सऐप पर वायरल होने के चलते उनकी पूरी साजिश विफल हो गई और उन्हें मात्र 20 लाख रुपये लेकर ही भागना पड़ा।

पुलिस अब इन बिंदुओं को ध्यान में रख बैंक कर्मियों से भी कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि सोमवार को दोपहर दो बजे केनरा बैंक में आठ बदमाशों ने लगभग 20 लाख रुपये की लूट की थी। इसके बाद भी बदमाश बैंक में ही रुके थे। जांच में पता चला कि बैंक में दो बजे तक आगरा से एक करोड़ रुपए कैश आना था। संभवत: बदमाश पूरे स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाने के बाद कैश का ही इंतजार कर रहे थे। उनका इरादा उस कैश को लूटने के बाद भागने का था। 
विज्ञापन


हालांकि उनके मंसूबों पर व्हॉट्सएप पर वायरल हुए मैसेज ने पानी फेर दिया। उसके बाद पहले दो मीडियाकर्मी पहुंचे तो बदमाशों को पता चल गया कि वारदात की खबर बाहर जा चुकी है। इसके बाद वे तत्काल बैंक से भाग गए और उसके कुछ देर बाद ही पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed