फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   wanted man shoots himself after killing his girlfriend

शादी की जिद पर अड़े आशिक ने प्रेमिका की हत्या कर खुद को मारी गोली

Sun, 17 Apr 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 17 Apr 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
wanted man shoots himself after killing his girlfriend
युवती की हत्या से गमजदा परिजन

उत्तर प्रदेश में मेरठ के मेडिकल कॉलेज कैंपस में थाने से चंद कदमों की दूरी पर सनसनीखेज वारदात हुई। एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने घायल आशिक को मेडिकल में भर्ती कराया है। हत्यारोपी प्रेमी हत्या के एक और मामले में दो साल से वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज कैंपस के धोबी घाट एफ-216 में सुरेंद्र गौतम का परिवार रहता है। सुरेंद्र भारतीय स्टेट बैंक में कर्मचारी थे। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी कुसुम लता अपनी चार बेटियों दीपा, दिव्या (18), अंजली, भूमिका और बेटे अनुराग गौतम के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन


परिवार का गुजारा पेंशन से हो रहा है। अपनी एक बहन के साथ दिव्या जागृति विहार में सरकार द्वारा संचालित कंप्यूटर सेंटर पर गजेंद्र कुमार निवासी खजूरी परीक्षितगढ़ के यहां जाती थीं। वहां गजेंद्र का ममेरा भाई रविंद्र (21) निवासी नासरपुर, मवाना भी आता था। वहीं दिव्या का रविंद्र से प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र शनिवार दोपहर एक बजे दिव्या के मेडिकल कैंपस स्थित घर पहुंच गया। मां और बहनें बराबर स्थित क्वार्टर में गई हुई थीं। पुलिस के मुताबिक रविंद्र ने पहले दिव्या की कनपटी पर गोली मारी और फिर खुद की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। दिव्या की मौके पर मौत हो गई, जबकि रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके से मिले तीन कारतूस

wanted man shoots himself after killing his girlfriend
कारतूस

आधे घंटे बाद दस साल का अनुराग गौतम स्कूल से घर लौटा तो उसने दिव्या और रविंद्र को खून से लथपथ देखा। उसकी चीख निकली तो बराबर के क्वार्टर से दिव्या की बहनें और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। घायल रविंद्र की हालत मेडिकल कॉलेज में गंभीर बनी हुई थी।

दिव्या ने दिए थे इंटर के पेपर
पुलिस ने बताया कि दिव्या ने इस बार सरायकाजी स्थित नव ज्योति इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा दी थी। चर्चा है कि रविंद्र दिव्या से शादी करने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर खटपट हुई थी। दोनों में करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

एसपी सिटी ओपी यादव ने कहा है कि रविंद्र और दिव्या के बीच प्रेम प्रसंग था। रविंद्र ने यह वारदात क्यों की, इसके बारे में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed