{"_id":"57cfbd514f1c1b9863317785","slug":"victim-girl-slaps-to-eve-teaser-in-ncp-mla-jitendra-s-office-in-thane","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जज बने एनसीपी के विधायक, ऑफिस में पीड़िता से लगवाए थप्पड़ !","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जज बने एनसीपी के विधायक, ऑफिस में पीड़िता से लगवाए थप्पड़ !
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को पीटती पीड़िता
- फोटो : NDTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के थाणे में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक ने मनचले को लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में सबक सिखाया है। इस पूरे मामले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि आरोपी को पीटने के लिए विधायक पीड़िता को उकसा रहे हैं।
17 साल की नाबालिग युवक के पीछे करने और छेड़छाड़ से परेशान थी और उसने इसकी शिकायत क्षेत्र के विधायक जितेंद्र अवहाद से की। एनडीटीवी के अनुसार आरोपी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। मामला सामने आने के बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और उसे चार दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

अपने ऑफिस में बुलाकर पढ़वाए आरोपी के थप्पड़
मार पिटाई
सोमवार की सुबह विधायक ने आरोपी और पीड़िता को अपने ऑफिस में बुलाया। आरोपी की पहचान के बाद विधायक ने सबक सीखाने का फैसला पीड़िता पर छोड़ दिया। गुस्साई लड़की ने उसपर थप्पड़ों की भरमार लगा दी।
खास बात है कि वहां विधायक समेत वहां मौजूद हर शख्स ने लड़की को उसे थप्पड़ मारने के लिए उकसाया। पिटाई करने पर सवाल खड़े होने के बाद विधायक जितेंद्र को कहना है कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो फांसी पर लटकने में भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

पीड़िता के पिता और भाई को मारने की देता था धमकी
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
पीड़िता आरोपी के पीछा करने और आए दिन धमकी देने से खासी परेशान रहती थी। उसने बताया कि वह उसका हर दिन पीछा करता था और संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इतना ही नहीं वह उसे धमकी देता था कि वह उसके पिता और भाई को भी पीटेगा।
अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि उसने उसे दो बार पीटा भी था। आरोपी के बढ़ते दबाव से पीड़िता डर गई थी और वह मानसिक दबाव की बीमारी से जूझने लगी। लेकिन रोज-रोज के इस बुरे दौर को खत्म करने के लिए उसने विधायक से मदद लेने का फैसला लिया।